Last Updated:
90 के दशक की वो कमसिन हसीना, जिसने ग्लैमर और चकाचौंध से भरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा था. साल 1997 में तो उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया थी,जिसमें उन्होंने सीधा श्रीदेवी को ही कड़ी टक्कर दी थी.

नई दिल्ली. साल 1997 की वो फिल्म,जिसकी कहानी देखकर लोगों का थिएटर में दिमाग ही हिल गया था. फिल्म के गाने भी उस वक्त काफी हिट हुए थे. फिल्म में लीड रोल में श्रीदेवी नजर आई थीं. लेकिन फिल्म में एक कमसिन हसीना ने टॉप एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दी थी.

‘जुदाई’ में उर्मिला ग्लैमरस अवतार से सीधा साधारण लुक में आ जाती हैं.फिल्म में श्रीदेवी ने काजल और उर्मिला ने जाह्नवी का रोल निभाया था. श्रीदेवी को फिल्म में उर्मिला ने ऐसी जबरदस्त टक्कर दी थी कि वह सारी लाइटलाइट लूट ले गई थी.

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुदाई हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में से है जो अपनी कहानी और दमदार कलाकारों की वजह से आज भी याद की जाती है. इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को एक ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिला जिसमें बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली श्रीदेवी और उस दौर की उभरती हुई स्टार उर्मिला मातोंडकर आमने-सामने थीं.

दिलचस्प बात यह रही कि जहां श्रीदेवी ने अपने ग्लैमर और कॉमिक टाइमिंग से पर्दे पर छा जाने का काम किया, वहीं उर्मिला ने अपनी सादगी और मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया.

फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. श्रीदेवी इसमें एक लालची बीवी का रोल निभाया था, जो पैसों की चाह में अपना पति ही बेच देती हैं. उनका सपना है कि उनका परिवार बड़ा घर और आलीशान जिंदगी जिए. दूसरी ओर, उर्मिला एक सीधी-सादी, मासूम और भोली लड़की के किरदार में नजर आती हैं.

इसके लिए वह खुद अपने पति (अनिल कपूर) की दूसरी शादी उर्मिला से करवा देती हैं. यही से फिल्म का असली ड्रामा और इमोशंस शुरू होता है.श्रीदेवी उस दौर की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, फिर भी उर्मिला ने अपनी सादगी से सारी लाइमलाइट लूट ली थी.

बता दें कि जुदाई ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म ने न केवल अच्छी कमाई की बल्कि इसे फैमिली ऑडियंस ने भी खूब पसंद किया. इसमें अनिल कपूर के रोल ने भी फैंस का दिल जीत लिया था.
August 28, 2025, 07:26 IST





