Last Updated:
Bollywood Strange Love Story : हिंदी सिनेमा की ज्यादातर फिल्मों में आपने विलेन को हीरोइन की शादी में रोड़ा अटकाते देखा होगा. कई बार तो शादी के चंद मिनट पहले विलेन ऐसी साजिश रचता था कि सात फेरे नहीं हो पाते. पर क्या आपने किसी फिल्म में हीरोइन को विलेने से शादी करते देखा है. शायद नहीं. रियल लाइफ में बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने ऐसा ही कारनामा किया. जिस शादीशुदा एक्टर ने उसकी शादी में विघ्न डाला, एक्ट्रेस उसी को दिल दे बैठी.

हिंदी सिनेमा में पर्दे की रोमांटिक जोड़ियां हमेशा से दर्शकों को प्रभावित करती रही हैं. रेखा-जीतेंद्र, धर्मेंद-हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन-रेखा और अनिल कपूर – माधुरी दीक्षित की जोड़ियां कभी फिल्म की सफलता की गारंटी बन गई थीं. रियल लाइफ में इन बॉलीवुड हसीनाओं की जब शादी हुई तो मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं. हेमा मालिनी की शादी का किस्सा तो और भी दिलचस्प है. उन्होंने हीमैन धर्मेंद्र से मई 1980 में शादी रचाई थी. धर्मेंद्र उस समय शादीशुदा थे. दोनों ने धर्म बदलकर शादी की थी.

धर्मेंद्र ने डाला था हेमा मालिनी की शादी में विघ्न : हेमा मालिनी से एक जमाने में इंडस्ट्री के तीन स्टार शादी करना चाहते थे. संजीव कपूर दो बार शादी का प्रस्ताव दे चुके थे. दोनों ही बार उनका प्रपोजल हेमा ने ठुकरा दिया था. संजीव कपूर ने अपने प्यार का पैगाम जीतेंद्र के जरिये भिजवाया था. जीतेंद्र ने मौका देखकर अपने नाम का प्रपोजल हेमा के सामने रख दिया. हेमा ने भी इनकार नहीं किया. इसी बीच हेमा और धर्मेंद्र के बीच भी नजदीकियां बढ़ी. जीतेंद्र उस समय दोहरा अफेयर कर रहे थे. एक तरफ जहां हेमा से नजदीकियां बढ़ा रहे थे, वहीं दूसरी ओर उनका अफेयर शोभा सिप्पी से चल रहा था. शोभा सिप्पी एयर होस्टेस थीं. दोनों के बीच बचपन वाला प्यार था.

हेमा मालिनी और जीतेंद्र के परिवार ने शादी की रजामंदी दे दी. हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने ही उन पर जीतेंद्र से शादी करने का दबाव डाला था. दोनों शादी के लिए तिरुपति मंदिर पहुंचे थे. जैसे ही शोभा सिप्पी को इसकी भनक लगीं वो धर्मेंद्र के पास मदद मांगने पहुंचीं. धर्मेंद्र भी हेमा मालिनी के धोखे से हैरान रह गए थे. दोनों निजी फ्लाइट से तिरुपति पहुंचे. जब श्रीदेवी के परिवार को जीतेंद्र के अफेयर का पता चला तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया.

इधर, शोभा ने अपने प्यार जीतेंद्र पर दावा किया. उन्होंने सबके सामने कहा कि जीतेंद्र उसका प्यार है और वो जब 14 साल की थीं, तब से उनसे प्यार कर रही हैं. एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित ने स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया था. सुलक्षणा पंडित संजीव कपूर को मन ही मन बेइंतहा प्यार करती थीं.

धर्मेद्र ने भी इस शादी को तुड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी. हेमा मालिनी बॉयोग्राफी के मुताबिक, ‘कमरे के अंदर धर्मेंद्र हेमा मालिनी से जीतेंद्र से शादी न करने की गुहार लगाते रहे. इधर शोभा जीतेंद्र के सामने अपने प्यार की दुहाई दे रही थीं. हेमा ने थोड़ी देर का समय मांगा. जीतेंद्र के परिवार को अपमान महसूस हुआ.’

धर्मेंद्र शादीशुदा थे तो उनका परिवार शादी के लिए राजी नहीं था. प्रकाश कौर ने उनको तलाक देने से इनकार कर दिया था. बाद में 2 मई, 1980 को हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने शादी कर ली. हालांकि दोनों ने 1979 में धर्म बदलकर सीक्रेट मैरिज की थी. निकाहनामा के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान केवल कृष्ण जबकि हेमा मालिनी ने अपना नाम आइशा बी. आर चक्रवर्ती बताया था. यह निकाह 21 अगस्त, 1979 में हुई थी. मेहर की रकम 1,11,000 रुपये तय की गई थी.’

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 42 फिल्मों में एक साथ काम किया है. धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी की तब उनकी उम्र 44 साल थी. हेमा उस समय 29 साल की थीं. दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर था. हेमा मालिनी शादी के बाद कभी ससुराल नहीं गईं. न ही वह कभी अपनी सौतन प्रकाश कौर से मिलीं. शादी के बाद उनके दो बेटियां – अहाना और ईशा देओल हुईं. बेटियों की शादी हो चुकी है.
August 19, 2025, 11:44 IST





