Last Updated:
Shahrukh Khan Untold Story: शाहरुख खान से जुड़ी कई कहानियां आपने अब तक सुनी होगी, लेकिन आज हम आज हम उनके बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिससे शायद आप भी अनजान होंगे. यह कहानी है शाहरुख खान की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘दीवाना’ की.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान पिछले 3 दशकों से लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें ज्यादातर नेगेटिव रोल निभाते हुए देखा गया था, लेकिन समय के साथ उन्होंने लोगों के बीच अपनी ऐसी छवि बनाई कि आज वह सबके दिलों पर राज करते हैं.

उन्हें लोग प्यार से किंग खान कहकर भी बुलाते हैं. आज हम आपको शाहरुख की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘दीवाना’ से जुड़ी कुछ रोचक बात बताने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख ने पहले इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था.

दरअसल, जब शाहरुख के पास इस फिल्म का ऑफर आया तो उस वक्त वो पहले से 5 फिल्में साइन कर चुके थे, जिसमें ‘दिल आशना है’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘चमत्कार’, ‘किंग अंकल’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल थे.

इस वजह से शाहरुख ने फिल्म ‘दीवाना’ के मेकर्स के ऑफर्स को ठुकरा दिया था. वहीं, मेकर्स के कई बार अप्रोच करने के बाद, शाहरुख इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए थे और किस्मत देखिए सबसे पहले उनकी यही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. अगर शाहरुख इस फिल्म में काम नहीं करते तो शायद बॉलीवुड में उनकी शुरुआत एक फ्लॉप से होती. ‘दिवाना’ 156 मिनट की फिल्म थी और इसमें शाहरुख की एंट्री 81 मिनट बाद होती है यानी वह स्क्रीन पर सिर्फ 75 मिनट नजर आए थे, लेकिन इन 75 मिनट में उन्होंने अपने अभिनय से जो धमाल मचाया उससे सारे उस दौर के सारे सुपरस्टार्स देखते रह गए थे.

इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थी और ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म साल 1992 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन राज कंवर ने किया और लेखन सागर सरहदी ने किया था.

फिल्म में एक लड़की काजल (भारती) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति रवि (ऋषि कपूर) के लापता होने के बाद एक विधवा के रूप में अपनी जिंदगी जीने लगती है और तभी उसकी लाइफ में राजा (शाहरुख खान) की एंट्री होती है.

बता दें, 1992 में शाहरुख की इस फिल्म की कमाई के आगे गोविंदा की ‘शोला और शबनम’, अमिताभ बच्चन की ‘खुदा गवाह’, धर्मेंद्र की ‘तहलका’ और सनी देओल की फिल्म ‘विश्वात्मा’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गई थी.
August 20, 2025, 11:22 IST





