खेल » जिस तारीख को डायरेक्टर का हुआ जन्म, उसी डेट पर दुनिया को कहा अलविदा, बनाईं 5 धांसू फिल्में, 1 कहलाई मास्टरपीस

जिस तारीख को डायरेक्टर का हुआ जन्म, उसी डेट पर दुनिया को कहा अलविदा, बनाईं 5 धांसू फिल्में, 1 कहलाई मास्टरपीस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

आज हम आपको बॉलीवुड के एक शानदार डायरेक्टर के बारे में बताते हैं. जिस तारीख को उनका जन्म हुआ था. 50 साल बाद उसी तारीख पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनकी एक फिल्म मास्टरपीस कहलाई जिसकी लोग आज भी चर्चा…और पढ़ें

1 ही तारीख को हुआ जन्म और निधन, बनाईं 5 धांसू फिल्में, 1 कहलाई मास्टरपीसमशहूर डायरेक्टर निशिकांत कामत की आज पुण्यतिथि है.
नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में टैलेंटेड डायरेक्टर्स की भरमार है, जिन्होंने अपनी शानदार फिल्मों के जरिए ऑडियंस के दिलों को छू लिया. इस लिस्ट में निशिकांत कामत भी शामिल हैं. भले ही वह अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादगार फिल्मों को आज भी पसंद किया जाता है. निशिकांत कामत का जन्म 17 जून 1970 को हुआ था. 17 अगस्त 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी बनाई फिल्में आज भी दर्शकों को याद आती हैं.

निशिकांत कामत ने अपनी फिल्मों के जरिए समाज की सच्चाई को बड़े पर्दे पर उतारा. उन्होंने हर शैली में खुद को साबित किया. रविवार को उनकी पुण्यतिथि है. इस अवसर पर उनकी कुछ यादगार फिल्मों पर एक नजर डाल लेते हैं. इनमें निशिकांत का गजब का निर्देशन देखने को मिला था.

nishikant kamat, nishikant kamat death anniversary, nishikant kamat best movies, madaari film, ajay devgn, drishyam film, nishikant kamat news, निशिकांत कामत, निशिकांत कामत डेथ एनिवर्सरी, निशिकांत कामत फिल्में, दृश्यम मूवी
17 जून को हुआ जन्म और 17 अगस्त को हुआ था निधन.

मुंबई मेरी जान

निशिकांत कामत की पहली हिंदी फिल्म मुंबई मेरी जान थी. यह फिल्म 2006 में हुए मुंबई ट्रेन ब्लास्ट पर आधारित थी. इसमें दिखाया गया कि हादसे से प्रभावित आम लोग किस तरह उस सदमे से निकलने की कोशिश करते हैं. इरफान खान, केके मेनन, आर माधवन और परेश रावल जैसे कलाकारों ने फिल्म में शानदार अभिनय किया.

फोर्स

जॉन अब्राहम और विद्युत जामवाल स्टारर फोर्स एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म थी. इसकी कहानी ड्रग माफिया और पुलिस के बीच की जंग पर आधारित थी. इसी फिल्म से विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपने एक्शन से सभी का दिल जीत लिया था.

nishikant kamat, nishikant kamat death anniversary, nishikant kamat best movies, madaari film, ajay devgn, drishyam film, nishikant kamat news, निशिकांत कामत, निशिकांत कामत डेथ एनिवर्सरी, निशिकांत कामत फिल्में, दृश्यम मूवी
मास्टरपीस कहलाई अजय देवगन की दृश्यम फिल्म.

रॉकी हैंडसम

जॉन अब्राहम स्टारर रॉकी हैंडसम एक्शन और भावनात्मकता का शानदार मेल थी. यह फिल्म कोरियन फिल्म ‘द मैन फ्रॉम नोवेयर’ की रीमेक थी. खास बात यह थी कि इसमें निशिकांत कामत ने खुद विलेन का किरदार निभाया था.

मदारी

निशिकांत कामत की आखिरी फिल्म ‘मदारी’ थी, जिसमें इरफान खान लीड रोल में थे. यह फिल्म भ्रष्ट सिस्टम और एक आम आदमी की पीड़ा की कहानी कहती है, जो अपने बेटे को खोने के बाद गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है. फिल्म का संदेश और इरफान का दमदार अभिनय इसे अविस्मरणीय बनाता है. निशिकांत और इरफान खान की यह मास्टरपीस मूवी कहलाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

1 ही तारीख को हुआ जन्म और निधन, बनाईं 5 धांसू फिल्में, 1 कहलाई मास्टरपीस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी