खेल » जितेंद्र की हीरोइन, खूबसूरती में अप्सरा से कम नहीं थी ये हुस्न परी, दूसरी शादी के वक्त 7 महीने की थी प्रेग्नेंट

जितेंद्र की हीरोइन, खूबसूरती में अप्सरा से कम नहीं थी ये हुस्न परी, दूसरी शादी के वक्त 7 महीने की थी प्रेग्नेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड की वो बला की खूबसूरत हसीना, जो महज 25 साल की उम्र में विधवा हो गई थी. फिर 37 साल की उम्र में दूसरी बार विधवा हुई. संजीव कुमार, किशोर कुमार और जितेंद्र संग तो एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की वो हूर परी एक्ट्रेस, जिसने जितेंद्र के साथ साथ ‘हमजोली’ (1970), ‘बिदाई’ (1974) और ‘सरफरोश’ (1985) जैसी फिल्मों में काम किया ह. ‘हमजोली’ में तो वह जितेंद्र की लीड हीरोइन रहीं. लेकिन असल जिंदगी दर्द भरी रही.

बॉलीवुड की दुनिया में कई अदाकारा आईं और चली गईं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी जिंदगी की कहानियों के लिए भी हमेशा याद किए जाते हैं. 70 के दशक की चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस लीना चंदावरकर भी उन्हीं में से एक हैं.

अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन उनकी असल जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. छोटी सी उम्र में ही वह विधवा हो गई थीं. वो भी एक नहीं दो बार. 25 साल की उम्र में लीना चंदावरकर ने गोवा के पहले मुख्यमंत्री रहे दयानन्द बांदोडकर के बेटे सिद्धार्थ से शादी की थी. जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई थी.

किशोर कुमार से शादी से पहले जब वह उनसे मिली तो एक्टर संजीव कुमार ने उनसे मजाक में कहा था कि लीना को उन्हें राखी बांध देनी चाहिए, नहीं तो वह शादी कर लेंगे. उस वक्त किसी को क्या पता था कि ये मजाक एक दिन सच हो जाएगा.

द में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की थी. लेकिन जब वह 37 साल की थी, उस वक्त किशोर कुमार का भी निधन हो गया और वह दूसरी बार विधवा हो गई थीं. लीना चंदावरकर का जन्म 29 अगस्त 1950 को कर्नाटक के धारवाड़ शहर में एक कोंकणी मराठी परिवार में हुआ था. उनका परिवार पढ़ा-लिखा और अनुशासित था; उनके पिता आर्मी अफसर थे. बचपन से ही लीना में कला के प्रति रुचि थी और वह अक्सर स्कूल के नाटकों में भाग लिया करती थीं.

सुनील दत्त की फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘मन का मीत’ में विनोद खन्ना के अपोजिट उन्हें कास्ट किया गया था. यही उनकी पहली फिल्म बनी थी. यह फिल्म न केवल हिट हुई बल्कि लीना चंदावरकर को फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान भी दिलाई. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

लीना ने अपने करियर में 1970 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया. उन्होंने ‘हमजोली’, ‘हनीमून’, ‘महबूब की मेहंदी’, ‘मनचली’, ‘दिल का राजा’, ‘एक महल हो सपनों का’, ‘बिदाई’, ‘प्रीतम’, ‘बैराग’, ‘कैद’, और ‘यारों का यार’ जैसी कई हिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए.

बता दें कि किशोर कुमार से लीना ने साल 1980 में शादी की थी. लेकिन उस वक्त वह प्रेग्नेंट थीं. जी हां लीना और किशोर ने दो शादियां की थीं, एक रजिस्टर्ड मैरिज थी और दूसरी हिंदू रीति-रिवाजों से. 1977 में सिनेप्लॉट के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में लीना ने खुलासा किया था कि अपनी हिंदू शादी के दौरान वह सात महीने की प्रग्नेंट थीं.

homeentertainment

जितेंद्र की हीरोइन, खूबसूरती में अप्सरा से कम नहीं थी ये हुस्न परी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी