Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Japan First Woman PM: जापान में यूं तो महिलाओं की आबादी पुरुषों से ज्यादा है लेकिन यहां कभी भी पीएम जैसे पद पर किसी महिला को बैठने का मौका नहीं मिला. ऐसे में ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं.
जापान की पहली पीएम बनीं साने ताकाइची. (Credit- Reuters)दुनिया में अपनी तकनीक के साथ-साथ घटती जनसंख्या के लिए मशहूर जापान में एक ऐतिहासिक फैसला हुआ है. जापान में पहली बार एक महिला ने देश की सर्वोच्च राजनीतिक जिम्मेदारी संभाली है. मंगलवार को जापान की संसद के निचले सदन ने साने ताकाइची (Sanae Takaichi) को प्रधानमंत्री चुना. ताकाइची को जापान की राजनीति में एक कड़े तेवरों वाली रूढ़िवादी नेता के रूप में जाना जाता है. वे चीन पर सख्त रुख के लिए भी मशहूर हैं.
संसद से मंजूरी के बाद वे औपचारिक रूप से सम्राट नारुहितो मिलेंगी और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी. तकाइची की नियुक्ति जापान के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि देश की राजनीति और कॉरपोरेट जगत में अब भी पुरुषों का दबदबा है. जापान की संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से भी कम है और देश की ज्यादातर बड़ी कंपनियों का नेतृत्व पुरुष करते हैं. ऐसे में ताकाइची की जीत को ग्लास सीलिंग तोड़ने वाला कदम बताया जा रहा है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साने ताकाइची को उनके ऐतिहासिक चुनाव पर बधाई दी. उन्होंने X पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा — ‘जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर साने ताकाइची को हार्दिक बधाई. भारत-जापान की विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मैं उनके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं. हमारे गहरे संबंध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.’
Heartiest congratulations, Sanae Takaichi, on your election as the Prime Minister of Japan. I look forward to working closely with you to further strengthen the India–Japan Special Strategic and Global Partnership. Our deepening ties are vital for peace, stability, and prosperity…





