भारत » जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में संसद का एक्शन, स्पीकर ओम बिरला ने उठा लिया बड़ा कदम

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में संसद का एक्शन, स्पीकर ओम बिरला ने उठा लिया बड़ा कदम

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Justice Yashwant Varma Cash Row: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें जस्टिस अरविंद कुमार, जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और बी. वी. आचार…और पढ़ें

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद का एक्शन, स्पीकर ओम बिरला ने उठा लिया कदमजस्टिस यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया था. (फाइल फोटो)
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड में बड़ा एक्शन हो गया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ शिकायत को गंभीर प्रकृति का मानते हुए इस मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी के गठन का ऐलान किया है.

स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की राय में इस मामले पर गहन जांच जरूरी है. साथ ही, शिकायत की प्रकृति को देखते हुए पद से हटाने की प्रक्रिया नियमों के अनुसार शुरू करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा, ‘इस प्रस्ताव को उचित पाते हुए मैंने इसकी स्वीकृति प्रदान की है और पद से हटाने के अनुरोध पर समिति बनाई है.’

इस समिति में तीन वरिष्ठ सदस्य जिनमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविंद कुमार, मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ कानूनविद बी. वी. आचार्य को शामिल किया गया है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

homenation

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद का एक्शन, स्पीकर ओम बिरला ने उठा लिया कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी