भारत » जम्मू गोलीकांड: SHO समेत 3 सस्पेंड, परिवार ने भी दबाया मामला, आरोपी अब तक फरार

जम्मू गोलीकांड: SHO समेत 3 सस्पेंड, परिवार ने भी दबाया मामला, आरोपी अब तक फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Jammu Shootout: जम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके में गोलीकांड का बड़ा खुलासा. SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड. परिवारवालों की चुप्पी पर सवाल, आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर.

8 दिन तक दबा रहा जम्मू का शूटआउट केस, अब बड़ा खुलासा: SHO सस्पेंडजम्मू के छन्नी हिम्मत इलाके में 21 अगस्त 2025 को हुए गोलीकांड को 8 दिन तक दबाया गया. (AI फोटो)
नई दिल्ली: जम्मू के पॉश इलाके छन्नी हिम्मत में हुआ गोलीकांड अब किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लग रहा. यह वारदात 21 अगस्त 2025 की रात को हुई. लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे 8 दिन तक इस केस को दबाकर रखा गया. पुलिस ने इसे एक्सीडेंट बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की और परिवारवालों ने भी चुप्पी साध ली. लेकिन अब सच सामने आने पर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी और SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए. आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

यह सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं बल्कि पुलिस की लापरवाही, परिवार की चुप्पी और सिस्टम की कमजोरियों का आईना है. सवाल उठते हैं कि आखिर गोलीकांड जैसे गंभीर मामले को 8 दिन तक क्यों छिपाया गया? FIR दर्ज करने में देरी क्यों की गई? और अब तक आरोपी को पकड़ने में पुलिस नाकाम क्यों है?

FIR दर्ज करने में 8 दिन की देरी
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने इसे सड़क हादसा बताकर दबाने की कोशिश की. 29 अगस्त को FIR दर्ज हुई, लेकिन उसमें भी धारा एक्सीडेंटल डेथ की लगाई गई. असली FIR 17 सितंबर को दर्ज की गई, जिसमें साफ लिखा गया कि छन्नी हिम्मत इलाके में 8 गोलियां चली थीं. पुलिस की इस लापरवाही के चलते SHO समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.

परिवारवालों की चुप्पी से बढ़े सवाल
जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित परिवार वालों ने भी घटना को छिपाने की कोशिश की. घायल युवती का इलाज चुपचाप कराया गया. किसी को जानकारी नहीं दी गई. इससे यह शक और गहरा हो गया है कि क्या परिवार आरोपी को बचाना चाहता था या किसी दबाव में था.

आरोपी अब भी फरार, हथियार नहीं मिला
पुलिस का कहना है कि आरोपी का पीड़ित परिवार से पहले से विवाद था. घटना के बाद वह हथियार समेत फरार हो गया. अब तक पुलिस ने 195 लोगों के बयान दर्ज किए हैं और इलाके में छापेमारी जारी है. बावजूद इसके, आरोपी और हत्या में इस्तेमाल हथियार अब तक नहीं मिले हैं.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

8 दिन तक दबा रहा जम्मू का शूटआउट केस, अब बड़ा खुलासा: SHO सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी