Last Updated:
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल ने दिलचस्प किरदार निभाया है. उन्होंने दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी है. उनका ‘कहो ना कहो’ सीन वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग और आर्यन खान के साथ केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. एक्टर ने वायरल क्लिप पर अपना रिएक्शन दिया है.
राघव जुयाल ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दिलचस्प किरदार निभाया है.राघव का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक्टर की कॉमिक टाइमिंग और रोल की तारीफ कर रहे हैं. राघव का किरदार परवेज, शो के सबसे चर्चित किरदारों में से एक बन गया है. न्यूज18 शोशा से एक्सक्लूसिव बातचीत में राघव ने माना कि वह लोगों के रिएक्शन से अभिभूत हैं और आभारी हैं कि यह सीन दर्शकों के दिल को छू गया. उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. एक्सपेक्ट किया था मैंने भी और आर्यन ने भी कि ऐसा होगा. मैंने खुद पर बहुत मेहनत की और कुछ नया बनाया. बहुत मजा आया मुझे. इमरान सर आए और वह सीन हुआ, मैं रोने भी लग गया सीन में! और वह बनते बनते बन गया ऐसा सीन — बहुत ही दिल से किया मैंने. अगर मैं कॉमेडी करने की कोशिश करता तो अजीब हो जाता, लेकिन दिल से मैंने आंसू निकाले और वह गाना गाया. मैंने स्पेशली अरबी वर्जन गाया, मुझे लगा उससे फनी लगेगा.’
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का सबसे यादगार किरदार
आर्यन खान के साथ अपने ऑफ-स्क्रीन डायनामिक के बारे में बात करते हुए राघव ने कहा कि उनका कॉम्बिनेशन किलर है. उन्होंने कहा, ‘आर्यन और मेरा दोनों का दिमाग थोड़ा खुराफाती है. दोनों का दिमाग मिल जाता तो कुछ और ही बन जाता स्क्रीन पर. मैं और आर्यन जब मिलते थे सीन सेट पर तो सारी पब्लिक जान जाती थी कुछ होने वाला है. मेरा और आर्यन का कॉम्बिनेशन बहुत घातक है!’ वायरल क्लिप पर चर्चा से लगता है कि राघव जुयाल का परवेज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सबसे यादगार किरदारों में से एक बनता जा रहा है.

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
September 22, 2025, 16:23 IST





