खेल » जब-जब अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नजर आए सैफ, तब-तब बॉक्स ऑफिस पर जमाया धाक, दूसरी फिल्म ने तो खूब मचाई थी तबाही

जब-जब अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नजर आए सैफ, तब-तब बॉक्स ऑफिस पर जमाया धाक, दूसरी फिल्म ने तो खूब मचाई थी तबाही

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Akshay Kumar And Saif Ali Khan: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद किसी फिल्म में साथ दिखने वाले हैं. ये दोनों प्रियदर्शन की अपकमिंग में फिल्म ‘हैवान’ में साथ दखने वाले हैं. बता दें, आखिरी बार इन दोनों में 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ काम किया था.

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी जब-जब पर्दे पर आई नजर, तब-तब बॉक्स ऑफिस पर मचा हंगामा. 1994 से लेकर 2008 के बीच इन दोनों ने साथ में कुल 6 फिल्मों में काम किया और सभी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, लेकिन दोनों की दूसरी फिल्म’मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला.

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

अब अक्षय और सैफ 17 साल बाद फिर से पर्दे पर एक साथ लौट रहे हैं. दोनों ने हाल ही में दिग्गज फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू की. तो चलिए, आपको बताते हैं अक्षय-सैफ की उन 6 फिल्मों के बारे में, जिसे काफी पसंद किया गया…

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

ये दिल्लगी: अक्षय कुमार और सैफ अली खान पहली बार एक साथ साल 1994 में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आए थे. इसका निर्माण उदय चोपड़ा द्वारा किया गया गया था और निर्देशन नरेश मल्होत्रा का था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ काजोल भी मुख्य भूमिका में थीं. यह इकलौती फिल्म है जिसमें काजोल और अक्षय ने एक साथ अभिनय किया था. इसे सैफ अली खान की पहली सफल फिल्म भी माना जाता है. यह साल 1994 की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी: 1994 में बनी समीर मलकान द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी. इसकी पटकथा सचिन भौमिक ने लिखी थी. इसमें अक्षय कुमार , सैफ अली खान , शिल्पा शेट्टी और रागेश्वरी मुख्य भूमिकाओं में थे और शक्ति कपूर, जॉनी लीवर और कादर खान सहायक भूमिकाओं में थे. यह फिल्म उस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी. इस फिल्म की सफलता ने सैफ अली खान और अक्षय कुमार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल कर दिया था. इस फिल्म के बाद दोनों की पहचान और मजबूत हो गई थी और फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के बाद एक सफल और भरोसेमंद जोड़ी बन गई थी. यह फिल्म आज भी लोगों की पहली पसंद मानी जाती है.

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

तू चोर मैं सिपाही: ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी साल 1996 में आई एक एक्शन फिल्म ‘तू चोर मैं सिपाही’ में नजर आई थी. इस फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ तब्बू और प्रतिभा सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में थीं. इसका निर्देशन गुड्डू धनोआ ने किया था और लेखन रूमी जाफरी और रॉबिन हेनरी ने किया था. यह भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी.

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

कीमत: यह 1998 की एक एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन समीर मलकान ने किया था और यह सैयद सुल्तान की कहानी पर आधारित थी. यह फिल्म गणेश और रमेश जैन भाइयों द्वारा निर्मित थी. इसमें अक्षय कुमार , सैफ अली खान , रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे ने अभिनय किया था , जबकि रवि किशन और अनुपम खेर सहायक भूमिकाओं में थे. मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी , ये दिल्लगी और तू चोर मैं सिपाही जैसी हिट फिल्मों के बाद यह अक्षय कुमार और खान की चौथी फिल्म थी, जिस पर लोगों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया था.

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

आरजू: लॉरेंस डिसूजा द्वारा निर्देशित 1999 की यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार , माधुरी दीक्षित , सैफ अली खान , अमरीश पुरी , परेश रावल और रीमा लागू ने अभिनय किया था. फिल्म का मुख्य भाग मुंबई में फिल्माया गया था , लेकिन कुछ दृश्य लंदन और एडिनबर्ग में भी फिल्माए गए थे. इस फिल्म की सफलता के बाद, इसे बंगाली और बांग्लादेशी संस्करण ओ प्रिय तुमी कोथाय (2002) के नाम से भी बनाया गया था.

Akshay Kumar, Saif Ali Khan, yeh dillagi, Main Khiladi Tu Anari, Tu Chor Main Sipahi, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही

टशन: साल 2008 में बनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का लेखन और निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने अपने निर्देशन में किया था और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने किया था. इसमें अक्षय कुमार , सैफ अली खान , करीना कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे. अक्षय-सैफ की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

homeentertainment

जब-जब अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर नजर आए सैफ, तब-तब बॉक्स ऑफिस पर जमाया धाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी