खेल » जब अटका फिल्म का काम, कादर खान के पैरों पर गिर पड़ा था प्रोड्यूसर, एक्टर बोले- ‘तू फुटपाथ बेचकर भी खा जाएगा’

जब अटका फिल्म का काम, कादर खान के पैरों पर गिर पड़ा था प्रोड्यूसर, एक्टर बोले- ‘तू फुटपाथ बेचकर भी खा जाएगा’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

टीकू तलसानिया ने हाल ही में ‘उमर 55 की दिल बच्चपन का’ में कादर खान के साथ काम का अनुभव बताया. यह मूवी साल 1992 में रिलीज हुई थी. उन्होंने बताया कि उस दौर के प्रोड्यूसर्स से कादर खान कैसे डील किया करते थे.

पैरों पर गिर पड़ा था प्रोड्यूसर, कादर खान बोले- 'तू फुटपाथ बेचकर भी खा जाएगा'साल 2018 में हुआ था कादर खान का निधन.
नई दिल्ली. कादर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के धुरंधर सितारों में से एक थे. उन्होंने लगभग 47 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. इस दौरान उन्होंने करीब 200 फिल्मों के लिए डायलॉग्स लिखे. कादर खान बॉलीवुड के शानदार एक्टर भी थे और उन्होंने लगभग सभी सितारों के साथ काम किया. हाल ही में टीकू तलसानिया ने कादर खान से जुड़ा किस्सा बताया, जब प्रोड्यूसर उनके पैरों पर गिर पड़ा था और फिल्म कम्प्लीट करने के लिए गुहार लगा रहा था.

यूट्यूब चैनल फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत में टीकू तलसानिया ‘उमर 55 की दिल बच्चपन का’ के सेट का किस्सा बताया. उन्होंने कहा, ‘कादर खान के साथ बैठना बहुत मजेदार होता था. उनके पास कुदरती ताकत थी. वह अपनी पंच लाइन के मामले में बहुत अच्छे थे. वह बेहद टेलैंटेड थे. एक बार एक प्रोड्यूसर उनके पैरों के पास बैठा हुआ था और सचमुच उनसे अपनी फिल्म पूरी करने की गुहार लगा रहा था. मुझे यह पूरा हालात थोड़ा अजीब लगा, तो मैंने सोचा कि मैं वहां से चला जाऊं. मैंने उनसे कहा कि आप अपनी मीटिंग कर लीजिए, मैं थोड़ी देर में तुम्हारे पास आ जाऊंगा. उन्होंने कहा- नहीं, यहीं रहो. फिर मैं वहीं रुक गया.’

दिलीप कुमार ने दिया पहला मौका

कादर खान शुरुआत में नाटक लिखते थे और उनमें एक्टिंग भी करते थे. वह सिविल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर थे और स्टूडेंट्स को एप्लाइड मैथमेटिक्स और मेकेनिक्स पढ़ाते थे. एक प्ले के दौरान ही दिलीप कुमार ने उन्हें देखा और अपनी फिल्मों में शामिल कर लिया. इसके बाद कादर खान ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें कुली, कुली नंबर 1 और जुड़वा जैसे क्लासिक्स मूवीज शामिल हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई मूवीज में अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. ‘मुझसे शादी करोगी’ में अक्षय कुमार के साथ उनकी कॉमेडी छा गई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पैरों पर गिर पड़ा था प्रोड्यूसर, कादर खान बोले- ‘तू फुटपाथ बेचकर भी खा जाएगा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी