भारत » छोटा पैकेट बड़ा धमाका है तुर्की का Bayraktar TB2, भारत के इस ड्रोन के आगे चूरन, पलक झपकते ही दुश्‍मन खत्‍म

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है तुर्की का Bayraktar TB2, भारत के इस ड्रोन के आगे चूरन, पलक झपकते ही दुश्‍मन खत्‍म

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

तुर्की का Bayraktar TB2 ड्रोन 27 घंटे उड़ान, 150 किग्रा पेलोड और सटीक स्ट्राइक क्षमता के साथ कई देशों में सफल रहा, लेकिन भारत का Heron TP तकनीकी रूप से अधिक उन्नत है.भारत को यह ड्रोन तुर्की से मिले हैं.

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है तुर्की का Bayraktar TB2, भारत के इस ड्रोन के आगे चूरनBayraktar TB2 ड्रोन बेहद शानदार हैं. (File Photo)
नई दिल्‍ली. बात जब आज के वक्‍त के युद्ध की होती है तो इसमें ड्रोन की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि ये ड्रोन इंसानी नुकसान को कम करते हुए दुश्‍मन को ज्‍यादा डैमेज करने की योग्‍यता रखते हैं. इटली के Bayraktar TB2 ड्रोन दुनिया के सबसे घातक ड्रोन में गिने जाते हैं. तुर्की के ये MALE यानी मीडियम एल्‍टीट्यूड लॉन्‍ग एंड्योरेंस ड्रोन किसी से कम नहीं हैं. 27 घंटे की उड़ान क्षमता, 150 किग्रा वेपन पेलोड और 22,000 फीट की ऊंचाई से एक्‍शन इन्‍हें और घातक बनाते हैं. हालांकि भारत के Heron TP ड्रोन के आगे ये कहीं स्‍टैंड नहीं करते.

रिलीज से अब तक TB2 ड्रोन ने 10 लाख से अधिक ऑपरेशनल फ्लाइट घंटे पूरे कर लिए हैं. तुर्की समेत कई देशों में इसके लगभग 257 प्लेटफॉर्म सेवा में हैं. यह ड्रोन स्वचालित टेकऑफ, लैंडिंग, नेविगेशन और GPS-स्वतंत्र मार्गदर्शन जैसे उन्नत फीचर्स से लैस है. टीबी2 की सफलता में उसकी लागत-प्रभाविता, वास्तविक परिदृश्यों में सहज कार्यान्वयन और सामरिक लचीलापन शामिल हैं. इसने दुनिया भर के छोटे और मझले देशों को अचूक ड्रोन स्ट्राइक क्षमता प्रदान की है.

Heron TP और Bayraktar TB2 ड्रोन की तुलना

विशेषता Bayraktar TB2 (तुर्की) Heron TP (इजरायल/भारत)
उड़ान समय ~27 घंटे 30+ घंटे
पेलोड क्षमता 150 किग्रा ~1,000 किग्रा
कार्य ऊँचाई 25,000 फीट 35,000 फीट
रेंज ~300 किमी 1,000+ किमी
मिशन प्रकार ISR + सटीक स्ट्राइक ISR, स्ट्राइक, लंबी दूरी संचालन
नियंत्रण GPS‑निर्भर और ऑटोनॉमस टेकऑफ़/लैंडिंग SATCOM, रिमोट और स्वायत्त संचालन
परिचालन अनुभव विश्व स्तर पर युद्ध कार्यान्वित भारत और इजरायल द्वारा उच्च-स्तरीय ऑपरेशनल उपयोग

भारत के इजरायली ड्रोन के आगे चूरन
तुर्की का Bayraktar TB2 एक किफायती और युद्ध-सिद्ध ड्रोन है, जो लगभग 27 घंटे उड़ान, 150 किग्रा पेलोड और सटीक स्ट्राइक क्षमता देता है. इसका इस्तेमाल यूक्रेन, अज़रबैजान और कई अन्य देशों ने सफलतापूर्वक किया है. हालांकि यह भारत के Heron TP Drone से पीछे ही है. भारत के पास इजरायल का Heron TP है, जो 30+ घंटे उड़ान, 1000 किग्रा पेलोड और SATCOM कंट्रोल के साथ लंबी दूरी तक मिशन करने में सक्षम है. जहां TB2 मध्यम स्तर के संघर्षों में अत्यंत प्रभावी है, वहीं Heron TP तकनीकी रूप से कहीं अधिक उन्नत और भारी मिशनों के लिए उपयुक्त माना जाता है.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

छोटा पैकेट बड़ा धमाका है तुर्की का Bayraktar TB2, भारत के इस ड्रोन के आगे चूरन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी