Last Updated:
विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में पल्लवी जोशी अहम किरदार में दिखाई देंगी. हाल ही में उन्होने बताया कि फिल्म में दंगे वाला सीन कैसे शूट हुआ था.
विवेक अग्रिहोत्री ने किया ‘द बंगाल फाइल्स’ का डायरेक्शन.दंगे वाला सीन शूट करने के बाद खराब हुई हालत
उन्होंने आगे कहा, ‘हम तकनीकी रूप से अभी भी सब कुछ सही कर रहे हैं, मगर फिर भी ये सोचते रहते थे कि यह जख्म असली लग रहा है या नहीं. हमने इसे असली बनाने में पूरी ताकत झोंक दी. वे सभी तस्वीरें/सीन जब याद आती हैं, वे आपको परेशान करते हैं, डराते हैं क्योंकि आपको एहसास होता है कि आपने जो कुछ भी शूट किया है, यह सब वास्तव में लोगों के साथ हुआ है. हमने जितने शव दिखाए हैं, उतने ही लोग वास्तव में मरे हैं. इसलिए जब ये चीजें याद आती हैं तो वे वास्तव में आपको प्रभावित करती हैं और आप रात को सो नहीं पाते.’
5 सितंबर को रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स’
‘द बंगाल फाइल्स’ को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं. इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं. यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ ट्रायोलॉजी का हिस्सा है, जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ भी शामिल हैं. तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस ने इसे पेश किया है.
August 31, 2025, 13:19 IST





