Last Updated:
Bengal News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल में 1 अगस्त से मनरेगा योजना शुरू करने का आदेश दिया, जिससे ममता बनर्जी को चुनावी संजीवनी मिली. केंद्र सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
पश्चिम बंगाल में मनरेगा का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने 19 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि अगर किसी ने फर्जी नामों से मजदूरी ली है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जिन्होंने ईमानदारी से काम किया है उन्हें उनका हक मिलना चाहिए. कोर्ट ने साफ कहा कि केंद्र चाहे तो योजना में कड़े नियम और शर्तें लागू करे, लेकिन मजदूरों का हक रोका नहीं जा सकता.
ममता बनर्जी की संजीवनी बनेगा मनरेगा!
इससे पहले जून में विधानसभा में इसी मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ था. ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘केंद्र सरकार ने अवैध तरीके से बंगाल का मनरेगा फंड रोक दिया है. डबल इंजन वाले राज्यों में भी भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन उनका पैसा नहीं रोका गया. सिर्फ बंगाल की वैध राशि जब्त कर ली गई.’
सुप्रीम कोर्ट जाएगी केंद्र सरकार
अब हाईकोर्ट के फैसले ने ममता को चुनाव से पहले बड़ा हथियार दे दिया है. लेकिन असली राजनीतिक टकराव अभी बाकी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने अब इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है. यानि आने वाले दिनों में मनरेगा की जंग दिल्ली से लेकर कोलकाता और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी. और इस पर पूरे चुनावी मौसम में ‘खेला’ होना तय है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
Kolkata,West Bengal
August 19, 2025, 09:55 IST





