Last Updated:
PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से चीन और जापान दौरे पर हैं, जहां वे शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन से SCO समिट में मिलेंगे. बीते कुछ महीनों में भारत चीन संबंध सुधार की कोशिशें तेज हुई हैं…और पढ़ें
पीएम मोदी जापान चीन के दौरे पर जा रहे हैं.एक भारतीय अधिकारी ने ब्लूमबर्ग को बताया कि पत्र में अमेरिकी सौदों से चीन के हितों को नुकसान को लेकर चिंता जताई गई थी और एक प्रांतीय अधिकारी को बीजिंग के प्रयासों का नेतृत्व सौंपा गया. यह संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा. फिर जून तक मोदी सरकार ने चीन के साथ संबंध सुधारने की गंभीर कोशिश शुरू की. यह वही समय था जब भारत की अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताएं तनाव पूर्ण हो गईं.
ट्रंप टैरिफ के कारण नजदीक आए भारत-चीन
इस रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के टैरिफ ने भारत के 86 अरब डॉलर के अमेरिकी निर्यात को खतरे में डाल दिया है, जो जीडीपी का 2 प्रतिशत है. मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद ट्रंप के मध्यस्थता के दावों से दिल्ली में रोष बढ़ा. अगस्त में, दोनों देशों ने 2020 के घातक सीमा संघर्ष से आगे बढ़ते हुए सीमा विवाद सुलझाने के प्रयास दोगुने करने पर सहमति जताई. यह विवाद औपनिवेशिक काल से चला आ रहा है. इस सप्ताह मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के लिए चीन जा रहे हैं. वहां वह शी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे. यह त्रिपक्षीय गठजोड़ अमेरिका के लिए चिंता का विषय है.

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स… और पढ़ें
August 28, 2025, 14:28 IST





