साहित्य » चिट्ठों और चिट्ठाकारों का क्या होगा

चिट्ठों और चिट्ठाकारों का क्या होगा

Facebook
Twitter
WhatsApp

लिख ले कुछ अब अपने भी करतब

सोच नहीं सलाहकारों का क्या होगा

छिप लेंगे कुछ खबरों के पीछे

उस्तादों के व्यापारों का क्या होगा

तूती बोल रही जब करतूतों की

कालजयी सरोकारों का क्या होगा

परदे के पीछे खेल रहे खुद धागे

कठपुतली के व्यभिचारों का क्या होगा

किसने लिखनी है कलियुग में रामायण

धनुष यज्ञ के किरदारों का क्या होगा

छोटे छोटे कतरे लेखक के गोलक के

फूटी किस्मत के दरबारों का क्या होगा

हर रस का व्यापार रसीले सब व्यापारी

‘उलूक’ करता चल बकवास बिना सोचे

चिट्ठों और चिट्ठाकारों का क्या होगा

चित्र साभार: https://www.shutterstock.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी