मनोरंजन » ‘चाल देखने लायक होती थी’, विनोद खन्ना की एंट्री की कायल थी ये हीरोइन, बताया अक्षय खन्ना को विरासत में क्या मिला

‘चाल देखने लायक होती थी’, विनोद खन्ना की एंट्री की कायल थी ये हीरोइन, बताया अक्षय खन्ना को विरासत में क्या मिला

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एक्ट्रेस और डांसर कल्पना अय्यर ने विनोद खन्ना संग काम करने के अनुभव को शेयर किया. उन्होंने अक्षय खन्ना पर भी कमेंट किया. उन्होंने कहा कि विनोद स्वभाव के बहुत अच्छे थे. कमरे में जब वह एंट्री करते थे, तो देखने लायक होते थे. अक्षय की मुस्कान बिल्कुल उनके जैसी है. कल्पना ने कहा कि विनोद सेट सबसे अच्छे से मिलते थे. वह किसी से परेशान या नाराज नहीं होते थे.

ख़बरें फटाफट

'चाल देखने लायक होती थी', विनोद खन्ना की एंट्री की कायल थी ये हीरोइनZoom

विनोद खन्ना व्यवहार के बहुत अच्छे थे.

मुंबई. ‘रंबा हो’ गर्ल के नाम से मशहूर कल्पना अय्यर ने विनोद खन्ना के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया. दोनों ने साथ में साल 1981 में आई फिल्म ‘कुदरत’ में साथ काम किया था. कल्पना ने विनोद खन्ना को एक शानदार इंसान बताय. उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने आसपास के लोगों के साथ बहुत ही प्यार से बात करते थे. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें खुशी है कि विनोद खन्ना के बेटे और एक्टरअक्षय खन्ना ने अपने पिता की मुस्कान विरासत में पाई है.

आईएएनएस के मुताबिक कल्पना अय्यर ने विनोग खन्ना को एकदम अनमोल बताया. उन्होंने कहा, “वह एक शानदार इंसान, क्लासिक और एलिगेंट थे.” कल्पना ने आगे बताया कि विनोद खन्ना की चाल इंडस्ट्री में सबसे शानदार थी. उन्होंने कहा, “जब वह कमरे में आते थे, तो देखने लायक होता था कि वह किस अंदाज में चलते थे. मैंने हमेशा कहा है, मैंने उन्हें करीब से देखा है, मैं जानती हूं.”

कल्पना अय्यर ने कहा, “वह हमेशा विनम्र, हमेशा शांत, हमेशा मुस्कुराते रहते थे. मैंने उन्हें कभी किसी से नाराज या परेशान नहीं देखा. ‘कुदरत’ के अलावा, मैं उन्हें पर्सनल लेवेल पर भी बहुत लंबे समय से जानती थी. ऐसा नहीं था कि हम रोज मिलते थे, लेकिन जब भी मिलते थे, वह बहुत सम्मानजनक थे. कुछ लोग होते हैं जिनका वैल्यू सिस्टम बहुत शानदार होती है, और विनोद साहब उनमें से एक थे.”

अक्षय खन्ना को विरासत में मिली पिता विनोद खन्ना की मुस्कान

कल्पना अय्यर ने आगे कहा, “मेरे लिए वह हमेशा एक बहुत ही प्यारी, शानदार और खूबसूरत याद रहेंगे.” उन्होंने आगे बताया कि उन्हें खुशी है कि विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने अपने पिता की मुस्कान विरासत में पाई है.

मल्टीस्टारर फिल्म है ‘कुदरत’

‘कुदरत’ की बात करें तो यह फिल्म चेतन आनंद के निर्देशन में बनी थी, जिसमें राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, राज कुमार और प्रिया राजवंश जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में थे. यह फिल्म मेहबूब स्टूडियोज और आर. के. स्टूडियोज के बैनर तले बनी थी, और इसमें संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘चाल देखने लायक होती थी’, विनोद खन्ना की एंट्री की कायल थी ये हीरोइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी