खेल » चांद पर लिखा सबसे रोमांटिक गाना, कैमरे में कैद हो गए थे दो सच्चे प्रेमियों के एहसास, करोड़ों लोगों का है फेवरेट

चांद पर लिखा सबसे रोमांटिक गाना, कैमरे में कैद हो गए थे दो सच्चे प्रेमियों के एहसास, करोड़ों लोगों का है फेवरेट

Facebook
Twitter
WhatsApp

इंसानी सभ्यता में चंद्रमा खूबसूरती और मोहब्बत का प्रतीक है, इसलिए यह सदियों से कवियों और कलाकारों का ध्यान खींचता रहा है. चांद पर बेहतरीन हिंदी गाने लिखे गए, जिनमें से एक गाना फिल्म ‘चौदहवीं का चांद’ का टाइटल ट्रैक है. यह पंक्ति उर्दू शायरी में भी बहुत इस्तेमाल हुई है. इसे जब शकील बदायूं ने अपने गीत में पिरोया और मोहम्मद रफी ने गाया, तो यह अमर हो गया. गाने ‘चौदहवीं का चांद हो’ को गुरु दत्त और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है, जिसके एक शॉट को भारतीय सिनेमा का सबसे ‘रोमांटिक मोमेंट’ माना जाता है, जिसमें वहीदा रहमान की आंखों में लालीमा छाई नजर जाती है और गुरु दत्त उनके प्रेम में डूबे दिखते हैं. गाने में लीड सितारों के असली जज्बात बयां हुए हैं, जो असल जिंदगी में भी प्रेमी-प्रेमिका थे. मोहम्मद रफी को गाने के लिए बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी