भारत » ग्रीन कॉरिडोर…40 JCB मशीन और जगह-जगह रिस्क…जब 32 साल के घायल युवक की जान बचाने में जुट गई सारी कायनात!

ग्रीन कॉरिडोर…40 JCB मशीन और जगह-जगह रिस्क…जब 32 साल के घायल युवक की जान बचाने में जुट गई सारी कायनात!

Facebook
Twitter
WhatsApp

मंडी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा बाजार में हुए घरों पर हुए लैंडस्लाइड में घायल 32 साल के युवक अभिनव सांख्यान की जान बचाने के लिए नेशनल हाईवे सहित कई लोगों ने जो किया, उसे कोई नहीं भूल पाएगा.

दरअसल, गुरुवार दोपहर को घायल अभिनव को कुल्लू से एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया गया तो नेशनल हाईवे अथ़ॉरिटी सहित प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी. क्योंकि, चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर जगह जगह लैंडस्लाइड हुए थे. लेकिन सारी बाधाओं को पार करते हुए रिकार्ड समय के भीतर घायल को कुल्लू से एम्स बिलासपुर पहुंचानाया गया.

जानकारी के अनुसार, हादसे के घायल अभिनव को कुल्लू से दोपहर 2 बजे रैफर किया गया. हालांकि, मौसम खराब था ऐसे में हेलिकॉप्टर की सेवाएं नहीं मिल पाई. सड़क मार्ग के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं था.

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे, मंडी जिला में औट से लेकर पंडोह तक औट, झलोगी और दवाड़ा के पास बंद पड़ा था. जैसे ही एनएचएआई को मरीज को ले जाने का आदेश प्राप्त हुआ तो प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने कुल्लू से लेकर बिलासपुर तक फोरलेन पर 40 मशीनें, दो एम्बुलेंस और एक एस्कॉर्ट व्हीकल तैनात करवा दी.

मलबा हटाते समय गिर रहे थे पत्थर

पहले एनएचएआई ने बंद पड़े स्थानों पर घायल को शिफ्ट करके लाने की योजना बनाई, लेकिन बाद में मलबा हटाकर हाईवे को बहाल करने का ही साहसिक कार्य कर डाला. मलबा हटाते वक्त दो मशीनों पर पत्थर भी गिरे, लेकिन ऑपरेटरों को कोई चोट नहीं लगी. फटाफट से मलबा हटाकर एम्बुलेंस को निकालकर आगे रवाना किया गया. कुल्लू से 2 बजे निकली एम्बुलेंस को पुलिस की पायलट व्हीकल के साथ शाम 5 बजे एम्स बिलासपुर पहुंचा दिया गया.

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासन, एनएचएआई और एम्स बिलासपुर के साथ संपर्क बनाए रखा. उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को बधाई दी और घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उधर, घायल अभिनव सांख्यान की मौसी डिम्पल शर्मा ने भी पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंडी और कुल्लू जिला प्रशासन व विशेषकर एनएचएआई का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि सभी के अथक प्रयासों से आज अभिनव को एम्स लाया गया है. एनएचएआई अगर समय पर सड़क को बहाल नहीं करती तो शायद यह संभव नहीं हो पाता.

हाईवे की हालत बेहद खराब, आज से बहाली का काम

गौरतलब दें कि मंडी जिला में नेशनल हाईवे पंडोह से लेकर औट तक काफी दयनीय स्थिति में है. यहां लगातार हो रही बारिश के कारण इसे बहाल कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है लेकिन एनएचएआई ने एक एम्बुलेंस को निकालने के लिए जिस तरह से जोखिम उठाकर सड़क को खुलवाया है, वह तारीफ-ए-काबिल है. अब शुक्रवार को धूप खिली है और ऐसे में हाईवे को खोलने के प्रयास तेज किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी