Last Updated:
अमिताभ बच्चन ने जब सुहाना खान से पूछा था कि उनके पेरेंट्स में से ज्यादा सख्त कौन हैं? तो सुहाना ने अपनी मां गौरी खान का नाम लिया. अमिताभ ने हैरानी जताई और कहा कि उन्हें लगा कि वह शाहरुख का नाम लेंगी क्योंकि शाह…और पढ़ें
शाहरुख खान बेटी सुहाना और बेटे आर्यन खान के साथ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)मुंबई: शाहरुख खान अपने बच्चों- आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं. इसकी एक झलक हाल में आर्यन खान की डेब्यू शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीव्यू लॉन्च पर देखने को भी मिली. शाहरुख ने बेटे आर्यन के लिए ऑडियंस और फैंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा. स्टेज पर आर्यन और शाहरुख की खास तरह की बॉन्डिंग भी देखने को मिली. शाहरुख एक लविंग डैड हैं, लेकिन बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी रखते हैं. उन्हें डिस्प्लिन में रहना भी सिखाते हैं. अमिताभ बच्चन ने एक बार बताया था कि शाहरुख ने सुहाना को कैसे डांटा था.
अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में जब 2023 में सुहाना खान, जोया अख्तर और वेदांग रैना के साथ बतौर गेस्ट पहुंची थी, तब अमिताभ ने सुहाना से पूछा कि उनके पेरेंट्स में से कौन सख्त है? इस पर सुहाना ने कहा कि उनकी मां गौरी खान काफी सख्त हैं. लेकिन अमिताभ ने इस पर असहमति जताई और एक किस्सा बताया.
View this post on Instagram





