खेल » गोविंद नामदेव: 115 फिल्मों में दमदार विलेन का सफर

गोविंद नामदेव: 115 फिल्मों में दमदार विलेन का सफर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Happy Birthday Govind Namdev: गोविंद नामदेव हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से विलेन के किरदारों को नई पहचान दी. 3 सितंबर 1950 को मध्य प्रदेश के सागर जिले में जन्मे गो…और पढ़ें

पिता गाते थे रामायण, बेटा बन गया 'विलेन', माधुरी संग करना था गंदा सीनडेब्यू करते ही बना ली थी पहचान
नई दिल्ली. जाने माने एक्टर गोविंद नामदेव ने एक्टिंग को लेकर अपनी गहरी समझ और दमदार आवाज के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है. बॉलीवुड में विलेन के किरदारों में जान फूंकने वाले गोविंद ने दमदार अभिनय और शानदार प्रतिभा के दम पर फिल्म इंडस्ट्रीज में एक खास मुकाम हासिल किया है.

गोविंद नामदेव ने 1992 में फिल्म शोला और शबनम से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उनका निगेटिव रोल काफी चर्चित हुआ और इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों में खलनायक या नेगेटिरव रोल ही निभाए. एक वक्त के बाद तो उन्हें इसी तरह के रोल ऑफर मिलने लगे. बैंडिट क्वीन, विरासत, सत्या, ओमकारा, सत्या 2 जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने विलेन के साथ-साथ कैरेक्टर रोल्स में भी टैलेंट से लोगों का दिल जीता है.

अजय देवगन संग भी आ चुके नजर

पिता गाते थे रामायण, बेटा विलेन

फिल्मों के अलावा गोविंद नामदेव ने टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है.वे अपनी पहली फिल्म से दर्शकों को अपना मुरीद बनाते आ रहे हैं. गोविंद नामदेव मध्यप्रदेश के सागर के रहने वाले हैं. उनके पिता भगवान की मूर्तियों के कपड़े सिलने का काम करते थे. ये उनका एक पुश्तैनी काम हुआ करता था. गोविंद के पिता जब कभी भी रामायण का पाठ करते थे, तब वे भी शौक से गाते और मंजीरा बजाया करते थे.

115 फिल्मों में किया काम

खलनायक की भूमिका हो या कॉमेडी के जरिए लोगों के दिलों को जीतना, हिंदी सिनेमा में ऐसा एक साथ बहुत कम ही देखने को मिलता है. भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार गोविंद नामदेव इसके जीते-जागते उदाहरण हैं. अपने करियर में उन्होंने ‘सत्या’, ‘सरफरोश’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘विरासत’, ‘प्रेम ग्रंथ’ और ‘ओह माय गॉड’ जैसी फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल निभाकर इतिहास रच दिया था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में तकरीबन 115 फिल्मों में अभिनय किया है. लेकिन हर किरदार में अलग छाप छोड़ी है.

बता दें कि गोविंद ने अपने करियर में हर बड़ी एक्ट्रेस संग काम किया था. लेकिन साल 1996 में आई फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ में उन्हें माधुरी के संग रेप सीन शूट करना था. एक्टर ने ‘हिंदी रश’ को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उस सीन के वक्त वह बहुत नर्वस हो गए थे कि वह ऐसा कैसे करेंगे. कहीं कुछ भी गलत टच हुआ हो गया तो, ऐसे में माधुरी ने उन्हें कंफर्टेबल फील कराया और किसी तरह सीन शूट हुआ था.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पिता गाते थे रामायण, बेटा बन गया ‘विलेन’, माधुरी संग करना था गंदा सीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी