Last Updated:
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी पर तलाक की अफवाहों को फेक बताया, साथ में त्योहार मनाया और रिश्ते को मजबूत बताया. मैनेजर शशि ने भी सब ठीक होने की पुष्टि की.

गणेश चतुर्थी के दिन गोविंदा और सुनीता ने मैचिंग कपड़े पहने हुए थे. उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने पोज भी दिए और गोविंदा ने उन्हें प्रसाद भी दिया. गोविंदा ने मीडिया से कहा कि वे उनके बच्चों टीना और यश को आशीर्वाद दें ताकि वे जीवन में खूब तरक्की करें.
सुनीता आहूजा ने ये भी कहा
तलाक को लेकर सनीता ने कहा कि जिस तरह लोगों ने मेरे पति को प्यार दिया, उसी तरह मेरे बेटे को भी प्यार दें. मैं गोविंदा जी की पत्नी हूं, और अगर कोई हमारे रिश्ते पर उंगली उठाता है तो मैं चुप नहीं बैठती. लोग मुझे इतना प्यार दे रहे हैं कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा. अगर हमारे बीच कुछ गलत होता, तो हम इतने करीब कैसे दिखते? हमें कोई अलग नहीं कर सकता. मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है.
उन्होंने कहा था कि गणेश चतुर्थी आएगी तो सभी साथ दिखेंगे, और ऐसा ही हुआ. इससे पहले गोविंदा के मैनेजर शशि ने इन बातों को अफवाह बताया था. शशि ने कहा, “यह पुरानी बात है जो फिर से ताजा खबर की तरह फैल रही है. कोई नई बात नहीं हुई है. मुझे लगातार कॉल आ रही हैं, लेकिन सब ठीक है. कपल के बीच लगभग सब कुछ सुलझ गया है. चिंता की कोई बात नहीं है. हम जल्द ही आधिकारिक बयान भी जारी करेंगे.”
डिवोर्स की खबरों को बताया था फेक
उन्होंने मीडिया में फैल रही गलत जानकारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा, “क्या आपने गोविंदा को इसके बारे में बोलते देखा है? फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में लोग गलतफहमी और भ्रामक जानकारी का फायदा उठाते हैं. कोई मूर्ख व्यक्ति इस विवाद से फायदा उठाना चाहता है.”

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
August 27, 2025, 17:38 IST





