खेल » गोविंदा ने कैसे मारी खुद को गोली? एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का खुलासा, बोलीं – ‘पत्नी से तो….’ – how bollywood actor govinda shot himself on his leg where his wife sunita ahuja Actress shilpa shetty made shocking Revelation kapil sharma show

गोविंदा ने कैसे मारी खुद को गोली? एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का खुलासा, बोलीं – ‘पत्नी से तो….’ – how bollywood actor govinda shot himself on his leg where his wife sunita ahuja Actress shilpa shetty made shocking Revelation kapil sharma show

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पिछले साल 30 नवंबर को एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगने की सनसनीखेज खबर सामने आई थी. गोविंदा के पैर में गोली कैसे लगी? यह सवाल सबके मन में आया था. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी ने राज से ज…और पढ़ें

गोविंदा ने कैसे मारी खुद को गोली? एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासाएक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उठाया गोविंदा के पैर में गोली लगने के राज से पर्दा…
मुंबई. ‘द ग्रेड इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड रक्षाबंधन स्पेशल शो था. शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंची थीं. इसी एपिसोड में हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम भी हिस्सा लेने आए थे. चारों मेहमानों और कपिल शर्मा के बीच मजेदार बातचीत हुई. कपिल ने बातों-बातों में शो के पिछले सीजन की एक घटना का जिक्र करते हुए एक्टर गोविंदा के बारे में बताया. कहा कि जब वह पिछले सीजन में आए थे तो उन्होंने बताया था कि जब वह अपनी पिस्तौल साफ कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई थी. गोली उनके पैर में लग गई थी.

गोविंदा ने यह भी बताया था कि हादसे के बाद शिल्पा शेट्टी उनसे अस्पताल में उनसे मिलने आई थीं. शिल्पा शेट्टी ने अस्पताल में मजाकिया अंदाज में गोविंदा से पूछा था – ‘गोली कैसे लगी?’ जिस समय गोली चली उस वक्त सुनीता कहां थीं?’ गोविंदा ने जैसे ही बताया कि जब गोली चली तो उनकी पत्नी सुनीता मंदिर में थीं. तो शिल्पा ने हंसते हुए कहा था- तो गोली किसने मारी? इस पर वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे थे.’

शिल्पा शेट्टी की बात पर हंस पड़े दर्शक

कपिल शर्मा ने मौजूदा एपिसोड में शिल्पा शेट्टी से फिर से उसी घटना का जिक्र किया. इस पर एक्ट्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा- ‘कभी-कभी दुनिया किसी आदमी की ताकत से डरती है, लेकिन वो खुद अपनी पत्नी से डरता है. शादी के बाद ही आदमी की असली आंखें खुलती हैं.’ शिल्पा शेट्टी की इस बात पर दर्शक हंस पड़े.

घटना के समय घर में अकेले थे गोविंदा

करीब 10 माह पहले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे. बताया जाता है कि वो रिवॉल्वर जब अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चल गई. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाली थी. घटना के समय गोविंदा घर में अकेले थे. उनकी पत्नी सुनीता अहूजा जयपुर में थीं. वो 29 सितंबर को खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए आईं थी. 30 सितंबर को करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए. 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई जाने का कार्यक्रम था लेकिन सुबह करीब 5 बजे उन्हें गोविंदा के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली थी.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homeentertainment

गोविंदा ने कैसे मारी खुद को गोली? एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी