Last Updated:
Govinda: गोविंदा ने टीवी शो पर दावा किया था कि उन्हें जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ ऑफर हुई थी. इस वीडियो की वजह से एक्टर काफी ट्रोल हुए थे. उनकी पत्नी सुनीता ने उर्फी जावेद के शो पर इस बारे में बात करते हुए कहा था …और पढ़ें
गोविंदा ने दावा किया था कि उन्हें ‘अवतार’ ऑफर हुई थी. रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में गोविंदा ने ‘अवतार’ ऑफर होने के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैंने 21.5 करोड़ रुपए का ऑफर छोड़ दिया था, और मुझे यह अच्छे से याद है क्योंकि इसे छोड़ना बहुत दर्दनाक था. मैंने ही फिल्म का नाम ‘अवतार’ रखा था. जेम्स कैमरून ने मुझे बताया कि फिल्म का हीरो विकलांग है, तो मैंने कहा कि मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं. उन्होंने मुझे इसके लिए 18 करोड़ रुपए का ऑफर दिया और कहा कि मुझे 410 दिनों तक शूटिंग करनी होगी. मैंने कहा कि यह ठीक है, लेकिन अगर मैं अपने शरीर को पेंट करूंगा, तो मैं अस्पताल में रहूंगा.’
‘अवतार’ ऑफर होने के दावे पर खूब ट्रोल हुए थे गोविंदा
पत्नी सुनीता ने ही फोड़ा गोविंदा का भांड़ा
कहानी में असली ट्विस्ट तो तब आया जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने सबके सामने गोविंदा के इन दावों की पोल खोल दी. उर्फी जावेद के शो पर शिरकत करने के दौरान होस्ट उर्फी ने सुनीता से गोविंदा को ‘अवतार’ मिलने के बारे में सवाल किया था जिसके जवाब में सुनीता ने अपने पति का भांडा फोड़ दिया.
सुनीता आहूजा के इस इंटरव्यू की भी हर तरफ काफी चर्चा हुई थी. सुनीता ने सरेआम अपने पति गोविंदा के दावों की पोल खोल दी थी. इस वीडियो के चर्चा में आते ही चिचि एक बार फिर अपने बड़-बोलेपन की वजह से खूब ट्रोल हुए थे.
New Delhi,Delhi
August 31, 2025, 13:10 IST





