Last Updated:
सुनीता आहूजा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार पति गोविंदा को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने बेटे यश के जन्म के दौरान का एक खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने डॉक्टरों से कह…और पढ़ें
सुनीता ने हालिया पॉडकास्ट में दिए गए बयानों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा उन्होंने गलत तरीके से दिखाया गया. गोविंदा के वकील साहब ने उदाहरण के साथ कहा, ‘मुझे अगले जन्म में गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए’, तो उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह गोविंदा जैसा बेटा चाहती हैं. इसी तरह, जब उन्होंने कहा कि वह अपनी वेलेंटाइन के साथ हैं, तो वह उनके काम की प्रतिबद्धताओं का जिक्र कर रही थीं. गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर जब से तलाक की खबरें सामने आई है. तब से वह लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. उनकी प्रेम कहानी हमेशा से एक बॉलीवुड में एक मिसाल बनी रही है. दोनों ने अपनी अब तक की लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना किया है. सुनीता ने हाल ही में खुलासा किया है उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि डिलीवरी के दौरान वह उनके बच्चे को बचाए, भले ही उनकी जान चली जाए.
गोविंदा को बेटा चाहिए था
ईट ट्रैवल रिपीट में गोविंदा की पत्नी से सवाल पूछा कि उन्होंने कौन सा फिल्मी पल साथ में जिया है, इस पर उन्होने जवाब दिया, ‘जब मैं अपने पहले बच्चे बेटे यश को जन्म दे रही थी, तब मेरा वजन 100 किलो था. क्योंकि मेरा वजन बहुत बढ़ गया था तो, मुझे लगा कि था कि मैं नहीं बचूंगी. मुझे देखकर, ची ची (गोविंदा) रोने लगे. उस वक्त सेक्स-डिटेक्शन टेस्ट कानूनी थे. हम जानते थे कि बेटा है. मैंने ड्रामा करते हुए ‘डॉक्टर से कहा कि मेरे पति को बेटा चाहिए. कृपया इस बच्चे को बचा ले. अगर मैं मर भी जाऊं तो कोई बात नहीं, ये सुनकर गोविंदा रोने लगे.ये पल हमारे एक बेहद फिल्मी पल था.’
तलाक की खबरों ने मचाया तहलका
बता दें कि Hauterrfly की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत व्यभिचार, क्रूरता का हवाला देते हुए तलाक की याचिका दायर की थी. लेकिन गोविंदा के वकील ने अब मीडिया से बात करते हुए सभी अटकलों को खत्म कर दिया है. NDTV से बात करते हुए, ललित बिंद्रा ने कहा, ‘कोई केस नहीं, सब सुलझ रहा है. ये सब लोग पुरानी चीजें उठा के डाल रहे हैं.’
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 24, 2025, 07:48 IST





