खेल » गुटुर गुटुर गाना दलाल फिल्म का विवाद, आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती.

गुटुर गुटुर गाना दलाल फिल्म का विवाद, आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दलाल फिल्म में एक्ट्रेस को बिना बताए अश्लील सीन शूट किया गया था. इसका गाना भी काफी अजीबोगरीब था जिसे सुन लोगों ने तौबा कर लिया था. चलिए बताते हैं इस फिल्म और गाने के बारे में.

43 साल का अधेड़ हीरो, 21 की बाली उम्र वाली एक्ट्रेस संग हुआ मदहोश
बॉलीवुड फिल्मों में गानों का हमेशा से ही अहम रोल रहा है. म्यूजिक इंडस्ट्री की हमेशा ही धाक रही है. मगर कुछ गाने ऐसे होते हैं जो बिना सिर पैर के होते हैं. कभी कभी तो अति तब हो जाती है जब बड़े बड़े सुपरस्टार की फिल्म में डबल मीनिंग गाने सुनने को मिलते हैं. फिर रही-सही कसर फिल्माने के तरीके से पूरी कर दी जाती है. अश्लील स्टेप्स और एक्सप्रेशंस से हद हो जाती है. ऐसा ही एक गाना आयशा जुल्का और मिथुन चक्रवर्ती का भी है.

ये गाना है ‘गुटुर गुटुर’ जो कि मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का की फिल्म दलाल में था. इस गाने को अलका याज्ञनिक और कुमार सानू ने आवाज दी थी. जबकि म्यूजिक बप्पी लहरी का था. इस गाने के बोल माया गोविंद ने लिखे थे. मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का का ये गाना गांव में फिल्माया गया है. इस गाने के बोल इस प्रकार हैं:

अरे, चढ़ गया ऊपर रे…, हे
(गुटुर-गुटुर, गुटुर-गुटम, गुटुर-गुटुर, गुटुर-गुटम)
अरे, चढ़ गया ऊपर रे, अटरिया पे सोना कबुतर रे, हे
रे, पंछी दीवना चुग कर दाना, उड़ गया फर-फर रे
अटरिया पे, ओह, अटरिया पे, हाय
अटरिया पे लोटन कबूतर रे, हां

किस फिल्म का है गाना
मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म का नाम दलाल है जो 1993 में रिलीज हुई थी. ये बंगाली और हिंदी में रिलीज हुई थी जिसमें आयशा जुल्का, राज बब्बर, टीनू आनंद, शक्ति कपूर, रवि बहल जैसे सितारे नजर आए थे.

मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का की उम्र में अंतर
दलाल फिल्म साल 1993 में आई थी. तब मिथुन चक्रवर्ती की उम्र 43 थी तो आयशा की उम्र 21 साल थी. दोनों इस गाने में खूब रोमांस किया. फिल्म में भी दोनों एक दूसरे के अपोजिट थे.

दलाल का इंटीमेट सीन
दलाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. लेकिन इस फिल्म का एक सीन काफी विवादों में रहा था. दरअसल मेकर्स ने आयशा जुल्का को बिना बताए इंटीमेट सीन शूट किया था. वो भी बॉडी डबल के साथ. ये बात एक्ट्रेस को पता भी नहीं थी. जब फिल्म की स्क्रीनिंग हुई तो आयशा जुल्का को पता चला कि उनकी बिना इजाजत के इस तरह का इंटीमेट सीन शूट हुआ था और फिल्म में भी डाला गया है. वह इतना नाराज हुईं कि उन्होंने केस तक कर दिया था.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

43 साल का अधेड़ हीरो, 21 की बाली उम्र वाली एक्ट्रेस संग हुआ मदहोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी