इज़रायल ने हमास के खिलाफ अपनी जंग को नए और खतरनाक चरण में पहुंचा दिया है. गाज़ा सिटी में टैंकों, ड्रोन और विस्फोटक से लैस रिमोट-नियंत्रित वाहनों के साथ इज़राइली सेना ने फुल-स्केल ग्राउंड इनवेज़न शुरू कर दिया है. यह गाज़ा के सबसे बड़े शहरी इलाके में हो रहा है, जिसे लंबे समय से हमास का गढ़ माना जाता है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस अभियान को जंग का निर्णायक मोड़ बताया, जबकि रक्षा मंत्री इज़राइल कैट्ज़ ने सोशल मीडिया पर लिखा- गाज़ा जल रहा है.
गाजा सिटी में इजरायल का टैंकों से धावा, हमास सुरंगों में घिरा – News18 हिंदी
Facebook
Twitter
WhatsApp






