Last Updated:
दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की, फेक तस्वीरों और कंटेंट पर रोक लगाई. जस्टिस तेजस कारिया ने कई संस्थाओं को आदेश दिया.

ऐश्वर्या राय को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस तेजस कारिया ने कई संस्थाओं को उनके नाम और व्यक्तित्व संबंधी गुणों के गलत इस्तेमाल से रोकने का आदेश दिया. अदालत ने कहा कि ऐसा करना न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनकी गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है.
हाईकोर्ट ने कहा, “ऐश्वर्या राय बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों का कोई भी उल्लंघन जनता में यह भ्रम पैदा करेगा कि वह किसी प्रोडक्ट या सर्विस का समर्थन या स्पॉन्सर कर रही हैं. इससे उनकी प्रतिष्ठा और छवि पर आंच आती है और उनकी गुडविल को नुकसान पहुंचता है.”
इन सितारों ने भी किया कोर्ट का रुख
ऐश्वर्या राय के अलावा अभिषेक बच्चन ने भी पर्सनैलिटी राइट्स के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनसे पहले उनके पिता भी अपने हक के लिए कोर्ट पहुंचे थे. इस लिस्ट में अनिल कपूर से लेकर जैकी श्रॉफ तक का नाम आता है जो अपनी आवाज, तस्वीर, डायलॉग और छवि का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 11, 2025, 14:49 IST





