खेल » गणेश चतुर्थी पर गोविंदा-सुनीता ने साथ मनाया त्योहार, तलाक पर बोले

गणेश चतुर्थी पर गोविंदा-सुनीता ने साथ मनाया त्योहार, तलाक पर बोले

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गणेश चतुर्थी पर गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साथ मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत किया, तलाक की अफवाहों को गलत साबित किया और पैप्स को मिठाई बांटी.

'क्या कॉन्ट्रोवर्सी सुनने आए हो..', तलाक की खबरों के बीच गोविंदा-सुनीता आए साथ
गणेश चतुर्थी का मौका है और एक गुडन्यूज बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के घर से भी आई है. आज के खास मौके पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ नजर आए. दोनों ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया और भव्य मंदिर सजाया. साथ ही पैप्स को मिठाइयां बांटकर त्यौहार भी सेलिब्रेट किया. बता दें गोविंदा और सुनीता पिछले काफी समय से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में थें.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. दावा तो ये भी किया गया कि सुनीता ने शादी के 38 साल बाद डिवोर्स केस फाइल किया और क्रूरता जैसे संगीन आरोप भी लगाए हैं.

गोविंदा पत्नी के साथ आए नजर
मगर अब गणेश चतुर्थी पर गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साथ आकर साबित कर दिया है कि सब खबरें गलत हैं. दोनों साथ हैं. दोनों ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और पैप्स को पोज भी दिए. इसके बाद सभी को मोदक भी बांटे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी