Last Updated:
आमिर खान ने राज ठाकरे के घर गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा के दर्शन किए, उनका पारंपरिक अंदाज और भक्ति सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा. ‘सितारे जमीन पर’ में वे जेनेलिया डिसूजा संग दिखे.

राज ठाकरे के घर हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा की स्थापना की गई है. कई जानी-मानी हस्तियां दर्शन के लिए वहां पहुंच रही हैं. आमिर खान का वहां जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. आमिर जैसे ही राज ठाकरे के घर पहुंचे, उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. वे पारंपरिक सफेद कुर्ता पहने हुए थे और पूरे समय गंभीर, शांत और भावुक नजर आए.
उनका भक्ति भरा अंदाज वहां मौजूद सभी लोगों को काफी पसंद आया. बता दें कि आमिर खान पहले भी कई बार अलग-अलग धार्मिक आयोजनों में भाग लेते दिख चुके हैं. वे भारतीय परंपराओं और संस्कृति का पूरा सम्मान करते हैं.
भले ही उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाई हुई है, लेकिन समाज और संस्कृति से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है. मनसे प्रमुख और आमिर खान की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. फैंस उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.
कामकाज के बारे में
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई है. इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आईं. फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है. इससे पहले उन्हें बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था.

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 28, 2025, 12:16 IST





