Last Updated:
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण गणेशोत्सव में गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंचीं, अभिषेक बच्चन साथ नहीं दिखे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल में ही स्पॉट हुईं. वह गणपति बप्पा के दर्शन के लिए बिटिया आराध्या के साथ नजर आईं. हालांकि इस दौरान अभिषेक बच्चन और ससुराल का कोई सदस्य नजर नहीं आया. मुंबई में इस वक्त जमकर Ganesh Chaturthi 2025 का आयोजन हो रहा है. अब तक कई सेलेब्स के घर से भी शानदार जलसे की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. अब बप्पा के दर्शन के लिए ऐश्वर्या और आराध्या भी नजर आईं. चलिए दिखाते हैं तस्वीरें और वीडियो.
रविवार को ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण गणेशोत्सव में पहुंचीं. यहां पैप्स ने उन्हें कैप्चर किया. वीडियो में एक्ट्रेस लोगों से बहुत ही शालीनता के साथ मिलती जुलती दिख रही हैं तो सभी से हाथ जोड़कर आवभगत भी करती हैं.
बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या ने इस वीडियो में ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है तो बाल खुले किए हुए हैं. वहीं आराध्या ने भी इंडियन लुक कैरी किया है. दोनों मां-बेटी साथ ही नजर आ रही हैं. क्लिप में उनकी सिक्योरिटी भी काफी सख्त देखने को मिली है.
View this post on Instagram





