खेल » गणपति बप्पा के चरणों में सलमान खान, माथे पर लगाया टीका, नंगे पैर ही पंडाल पहुंचे खान साहब, छा गईं तस्वीरें

गणपति बप्पा के चरणों में सलमान खान, माथे पर लगाया टीका, नंगे पैर ही पंडाल पहुंचे खान साहब, छा गईं तस्वीरें

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर गणेश भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचे. ऐसे में पंडाल में वह नंगे पैर दिखे और आरती पूजा भी की. चलिए दिखाते हैं भाईजान की तस्वीरें.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

गणेश उत्सव का समय चल रहा है. सेलेब्स की दबाकर फोटोज वीडियो सामने आ रही हैं. इस बीच सलमान खान का भी कैजुअल लुक देखने को मिला. जहां वह नंगे पैर ही पंडाल में नजर आए.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए सलमान खान भी पूजा में शामिल हुए. इसी कार्यक्रम से उनकी फोटोज सामने आई हैं. जहां सलमान खान हंसते मुस्कुराते नजर आए.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

सलमान खान ने बप्पा के दर्शन किए. गणपति बप्पा के सामने आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखे. उन्होंने प्रसाद भी लिया और टीका भी लगाया.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

सलमान खान के साथ उनकी भारी-भरकम सिक्योरिटी भी नजर आईं. जहां गाड़ियों के काफिला भी नजर आया. एक्टर ने नंगे पैर ही पंडाल में पहुंचे.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

सलमान खान इस दौरान चेक्ड शर्ट और नीली पैंट पहने दिखे. सोशल मीडिया पर पैप्स ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह बप्पा के दरबार में आरती करने के बाद पंडित जी से टीका लगवाते हैं और प्रसाद भी ग्रहण करते हैं.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

महाराष्ट्र के मंत्री ने भी सलमान खान के साथ वाली तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा कि एक्टर बांद्रा पश्चिम गणेशोत्सव समिति में बप्पा के दर्शन करने के लिए आए.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

पिछले हफ्ते ही सलमान खान के घर पर भी गणेश उत्सव हुआ था. दरअसल उनकी बहन अर्पिता खान हर साल बप्पा का स्वागत करती हैं. इस दौरान सलमान खान के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया था.

Salman Khan Goes Barefoot During Ganpati Darshan

सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी नजर आए थे. सभी ने बप्पा के दर्शन किए और आरती भी की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

गणपति बप्पा के चरणों में सलमान खान, माथे पर लगाया टीका, नंगे पैर दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी