मनोरंजन » ‘खामनेई तो गया’, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जताई ‘तानाशाह की मौत’ पर खुशी, 47 साल से था मरने का इंतजार, बनाया वीडियो

‘खामनेई तो गया’, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जताई ‘तानाशाह की मौत’ पर खुशी, 47 साल से था मरने का इंतजार, बनाया वीडियो

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामनेई की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई लोग इसे लेकर अमेरिका-ईरान की आलोचना कर रहे हैं, तो कई इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. खामनेई की मौत का जश्न एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी मना रही है. इस एक्ट्रेस ने कई फिल्मों और सीरीज काम किया. एक्ट्रेस नाचते-झूमते कई वीडियो शेयर किए हैं. उनका दावा है कि 47 साल से लोग खामनेई के मरने की खबर का इंतजार कर रहे थे.

ख़बरें फटाफट

'खामनेई तो गया', बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जताई 'तानाशाह की मौत' पर खुशी, मनाया जश्नZoom

एलनाज नौरोजी एक्ट्रेस के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः

मुंबई. जॉन अब्राहम संग ‘तेहरान’ में काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनई के मारे जाने पर खुशी जताई है. वह लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इतना ही नहीं, एक वीडियो में वह नाचते हुए खामनेई की मौत को सेलिब्रेट कर रही हैं. खास बात यह है कि एलनाज मूल रूप से ईरान की रहने वाली है. तेहरान में उनका जन्म हुआ है. भारत में कई फिल्में और सीरीज कर चुकी हैं.

एलनाज नौरोज़ी ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों पर किए गए हमलों के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. इन हमलों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बड़ा सैन्य अभियान’ बताया है. ये घटनाएं ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच हुई हैं.

एलनाज नौरोजी ने वीडियो में जब उन्हें ईरान पर अमेरिका-इजराइल के अटैक की खबरें पता चलीं, वह टीवी से चिपकी रहीं जब इस संघर्ष की खबरें सामने आईं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस हालात को लेकर कई मैसेज मिले हैं, लेकिन ईरान के बाहर के लोग वहां की जटिलताओं को पूरी तरह नहीं समझ पाते.

एलनाज नौरीज ने आरोप लगाया कि अली हुसैनी खामनेई के शासन ने दशकों से ईरान के नागरिकों पर अत्याचार किया है. दावा किया कि कई ईरानी लगातार सालों से इसका विरोध करते आ रहे हैं. उनके मुताबिक, आम नागरिकों को सत्ता में बैठे लोगों के फैसलों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी