Last Updated:
रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में है. शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ करण पटेल और वंशज सिंह के कमबैक ने माहौल गरमा दिया है. शो में ‘एक्टर बनाम इन्फ्लुएंसर’ की जंग तेज हो गई है. शो के टॉप 3 में शिव ठाकरे, मिस्टर फैसू और कृष्णा श्रॉफ ने जगह बनाई है, जिनमें शिव ठाकरे के विजेता बनने की चर्चाएं हैं. शो के दौरान कृष्णा श्रॉफ ने अपनी निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह अब्दुल अजीम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं जो पेशे से एक अफगान एमएमए फाइटर हैं.

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों काफी चर्चा में है, चाहे वह कृष्णा श्रॉफ की लव लाइफ हो या करण पटेल और वंशज के बीच की तीखी बहस. शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और शिव ठाकरे, मिस्टर फैसू और कृष्णा श्रॉफ टॉप 3 फाइनलिस्ट बने हैं. हालांकि फिनाले मार्च में आएगा, पर चर्चा है कि शिव ठाकरे ने बाजी मार ली है. इस बीच कृष्णा श्रॉफ के ब्वॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम सबका ध्यान खींच रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@kishushroff)

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने शो पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कन्फर्म किया कि वह अफगान के एमएमए फाइटर अब्दुल अजीम बदकशी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं.(फोटो साभार: Instagram@kishushroff)

कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि अब्दुल अजीम ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘हाय’ भेजा था. जिस कॉन्फिडेंस के साथ अब्दुल ने उनका नंबर मांगा, वह कृष्णा को बहुत पसंद आया और यहीं से उनकी बातचीत शुरू हुई.(फोटो साभार: Instagram@kishushroff)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कृष्णा श्रॉफ और अब्दुल के बीच भाषा का बड़ा अंतर था. अब्दुल फारसी बोलते हैं और कृष्णा अंग्रेजी. उनकी हिंदी भी खास नहीं है, फिर भी 8 महीने तक वीडियो कॉल के जरिए उनका रिश्ता गहराता गया.(फोटो साभार: Instagram@kishushroff)

पहली बार इंडिया में मिलने के बाद जब कृष्णा श्रॉफ एयरपोर्ट पर बिछड़ रहे थे, तो दोनों इमोशनल होकर रोने लगे. उन्हें लगा कि शायद अब दोबारा मिलना न हो पाए, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.(फोटो साभार: Instagram@kishushroff)

दिल्ली में तीन हफ्ते साथ बिताने के बाद कृष्णा श्रॉफ ने अब्दुल को अपने साथ मुंबई शिफ्ट होने के लिए कहा. अब दोनों साथ रहते हैं और कृष्णा का मानना है कि उनके लिए प्यार का मतलब सामने वाले की खुशी है. (फोटो साभार: Instagram@kishushroff)

शो ‘द 50’ की बात करें, तो करण पटेल और इन्फ्लुएंसर वंशज सिंह ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर दोबारा एंट्री मारी है. लेकिन उनकी वापसी के साथ ही पुराना विवाद भी ताजा हो गया है. (फोटो साभार: Instagram@kishushroff)

वंशज ने करण पटेल को सीधे घेर लिया. उन्होंने करण से पूछा कि उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स का अपमान क्यों किया और उन्हें बिना टास्क देखे पहले ही दिन शो से बाहर क्यों निकाला? करण भी अपनी बात पर अड़े रहे, जिससे शो में तनाव बढ़ गया है. (फोटो साभार: Instagram@kishushroff)
February 25, 2026, 14:35 IST





