Last Updated:
Sunjay Kapur First Wife Nandita Mahtani: करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव से पहले बिजनेसमैन संजय कपूर ने नंदिता महतानी से शादी की थी, जो प्रोपर्टी विवाद से दूर हैं. वे 1996 से 2000 तक, संजय कपूर के साथ शादीशुदा जिंदगी में रमी हुई थीं. नंदिता महतानी एक प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिजाइनर हैं.

नई दिल्ली: संजय कपूर की विशाल प्रोपर्टी पर विवाद गहराता जा रहा है. दिवंगत बिजनेसमैन की मां और बहन उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ बोल रहे हैं. दूसरी ओर, करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने हक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन इस फैमिली ड्रामा से संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी दूर हैं.(फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)

12 जून को दिल का दौरा पड़ने से बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत हो गई थीं. किसी को अंदाजा नहीं था कि दिवंगत बिजनेसमैन की संपत्ति को लेकर उनका परिवार आपस में झगड़ जाएगा. संजय की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर वसीयत में हेरफेर करने का आरोप लगाया है. कपूर परिवार और प्रिया के बीच विरासत की लड़ाई जारी है, लेकिन संजय की पहली पत्नी नंदिता महतानी के हस्तक्षेप की कोई खबर नहीं है. क्या आप जानते हैं क्यों? (फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)

नंदिता महतानी एक मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर हैं, जिनका जन्म 1976 में हुआ था. वे 1996 से 2000 तक संजय कपूर के साथ शादीशुदा जिंदगी में रमी हुई थीं. नंदिता ने फैशन इंडस्ट्री में अहम पहचान बनाई है. उन्होंने विराट कोहली, कैटरीना कैफ और गौरी खान जैसे कई ए-लिस्ट सेलिब्रिटीज को स्टाइल किया है. उन्होंने 2024 में करण जौहर के साथ एक फैशन शो में शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर चलकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था.(फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)

नंदिता की शादी संजय से थोड़े समय के लिए थी. उनके रोमांटिक रिश्ते अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने पहले रणबीर कपूर को डेट किया था, जिनका उन पर बड़ा क्रश था. उन्होंने डिनो मोरिया के साथ भी रिश्ता रखा, जो 2016 में खत्म हो गया. ब्रेकअप के बावजूद नंदिता और डिनो मोरिया एक कंपनी ‘प्लेग्राउंड’ के को-फाउंडर हैं. (फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)

नंदिता महतानी ने बाद में विद्युत जामवाल के साथ एक सीरियस रिश्ते में एंट्री की है. एक्टर ने आगरा में 150 मीटर ऊंची दीवार पर रैपलिंग करते हुए रोमांचक तरीके से उन्हें प्रपोज किया था. (फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)

कपल ने ताजमहल की रोमांटिक जर्नी के साथ अपनी सगाई का जश्न मनाया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. हालांकि, दो साल की सगाई के बाद विद्युत और नंदिता ने 2023 में अपने रिश्ते को खत्म कर लिया. (फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)

नंदिता महतानी ने 1996 में संजय कपूर से शादी की और 2000 में अलग हो गईं. उनके कोई बच्चे नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यही वजह है कि वे कपूर परिवार के प्रोपर्टी ड्रामे में शामिल नहीं हैं. (फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)

करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं, समायरा और कियान. दूसरी ओर, संजय और प्रिया का भी एक बेटा है, जिनका नाम है अजारियस कपूर. (फोटो साभार: Instaggram@nanditamahtani)
September 11, 2025, 19:41 IST





