मनोरंजन » ‘कोई मुझे मार नहीं डालेगा’, प्रियंका चोपड़ा के साथ क्यों रहती है टाइट सिक्योरिटी? बताई इसकी सबसे बड़ी वजह

‘कोई मुझे मार नहीं डालेगा’, प्रियंका चोपड़ा के साथ क्यों रहती है टाइट सिक्योरिटी? बताई इसकी सबसे बड़ी वजह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए इंडियन सिनेमा में वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और सुरक्षा को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. प्रियंका का कहना है कि उन्हें अपनी जान का कोई डर नहीं है और न ही उन्हें फैंस से मिलने में कोई हिचकिचाहट होती है. प्रियंका ने बताया कि अक्सर जब वो अपनी बेटी के साथ बाहर होती हैं, तो लोग बिना पूछे उनकी प्राइवेसी में दखल देते हुए वीडियो बनाने लगते हैं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है.

ख़बरें फटाफट

प्रियंका चोपड़ा के साथ क्यों रहती है टाइट सिक्योरिटी? बताई इसकी सबसे बड़ी वजहZoom

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें फैंस के साथ फोटोज खिंचवाने में कोई दिक्कत नहीं है.

नई दिल्ली. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिससे वह लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. इसी बीच प्रियंका ने अपनी सुरक्षा और बॉडीगार्ड्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं है, बल्कि सिक्योरिटी रखने की असली वजह कुछ और ही है. प्रियंका ने बताया कि उन्हें इस बात से सख्त ऐतराज है कि कोई उनकी मर्जी के बिना उनका वीडियो रिकॉर्ड करे.

बिना परमिशन कोई वीडियो रिकॉर्ड करे, पसंद नहीं

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें फैंस के पास आने या मिलने से कोई परेशानी नहीं है, बस उन्हें बिना पूछे रिकॉर्ड किया जाना पसंद नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि अगर कोई मेरे पास आता है या फोटो खिंचवाना चाहता है, तो मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है. मेरे गार्ड्स भी यह बात जानते हैं कि मुझे लोगों से बात करना अच्छा लगता है. वे वहां सिर्फ इसलिए होते हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि कोई भी मेरी इजाजत के बिना मेरा वीडियो न बनाए.

प्रियंका चोपड़ा के साथ क्यों रहती है सिक्योरिटी?

प्रियंका ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘आजकल हर किसी के पास सेलफोन है और यही मेरी सबसे बड़ी चिंता है. अक्सर ऐसा होता है, खासकर मेरी बेटी के साथ. मान लीजिए हम किसी पार्क में हैं या आइसक्रीम खा रहे हैं और अचानक मैं देखती हूं कि हमारी वो प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. मेरी सिक्योरिटी बस इसी वजह से है, वरना मुझे इसकी कोई जरूरत नहीं. मुझे कोई मार नहीं डालेगा.’

इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा करेंगी कमबैक

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म वाराणसी की शूटिंग में बिजी हैं. एसएस राजामौली की यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य और बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है. हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी साल भर से ज्यादा का वक्त है, लेकिन दुनियाभर के सिने प्रेमियों के बीच इसे लेकर अभी से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसमें महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे और पृथ्वीराजा सुकुमारन वाराणसी मे विलेन के किरदार में दिखेंगे.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी