खेल » कॉन्जुरिंग यूनिवर्स को अलविदा कहने का सही समय: डायरेक्टर माइकल छाव्स

कॉन्जुरिंग यूनिवर्स को अलविदा कहने का सही समय: डायरेक्टर माइकल छाव्स

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Conjuring The Last Rites: जब भी किसी हॉरर फिल्म का जिक्र होता है तो ‘कॉन्जुरिंग’ का नाम जरूर याद आता है. अब ‘कॉन्जुरिंग द लास्ट राइट्स’ के बाद खबरे आ रही हैं कि ये इस सीरीज की आखिर फिल्म है. डायरेक्टर ने इस पर …और पढ़ें

आखिर क्यों बंद हो रहा है ‘द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स’? डायरेक्टर ने बताया सचआज भी नहीं भूले लोग हॉरर
नई दिल्ली. ‘द कॉन्जुरिंग’ यूनिवर्स की अब तक कई फिल्में आ चुकी हैं. हर फिल्म ने लोगों का दिल जीता है. कुछ फिल्मों का हॉरर तो लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं. जल्द ही ‘कॉन्जुरिंग द लास्ट राइट्स’भी रिलीज होने वाली है. लेकिन रिलीज से पहले डायरेक्टर ने बताया है कि आखिर क्यों उन्होंने इस फिल्म के साथ ही कॉन्जुरिंग यूनिवर्स को खत्म करने का मन बनाया है.

‘द कॉन्जुरिंग’ यूनिवर्स की अभी तक तमाम फिल्में आ चुकी हैं. जब कभी भी कहीं हॉरर फिल्मों की बात होती है, तो इस फिल्म का नाम जरूर याद किया जाता है. इस यूनिवर्स की हर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अब ‘कॉन्जुरिंग द लास्ट राइट्स’ से भी लोगों को काफी उम्मीदे हैं.

‘वो जाहिल-अनपढ़ सुपरस्टार’, कमसिन हसीना ने सरेआम राजेश खन्ना को मारा था ताना! विनोद खन्ना की खूबसूरती पर थी फिदा

‘द कॉन्जुरिंग’ यूनिवर्स पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

‘द कॉन्जुरिंग’ यूनिवर्स की अभी तक सभी फिल्मों का काफी क्रेज रहा है. सच्ची घटनाओं पर आधारित ये फिल्में लोगों को हैरान कर गई हैं. अब फिल्म के आने वाले पार्ट के साथ ही मेकर्स ने इस यूनिवर्स को खत्म करने की बात भी कही है. डायरेक्टर माइकल छाव्स का कहना है कि अब ‘द कॉन्जुरिंग’ यूनिवर्स को अलविदा कहने का सही समय आ गया है. इस हॉरर मूवी यूनिवर्स को लोगों ने काफी पसंद किया है, इसके फैन भी बहुत ज्यादा है, फिर क्यों माइकल इसे खत्म करना चाहते हैं.

इसलिए खत्म करने का बनाया मन

माइकल अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉन्जुरिंग – द लास्ट राइट्स’ के साथ इस सीरीज को बाय बाय कहने वाले हैं. उनका कहना है कि इसे खत्म करने का फैसला उन्होंने अपनी टीम से विचार विमर्श करके ही लिया है. माइकल ने SFX मैगजीन संग बातचीत में कहा, ‘सभी के साथ काम करना काफी अच्छा रहा. लेकिन सभी (टीम को) ऐसा लगा कि अभी यह अपने टॉप पर है, और इसे यहीं पर ही खत्म करने का सही समय है. ये एक अनोखा पल था, जब हम यह तय कर सकते थे कि आखिरी चैप्टर कब और कैसे सुनाना है.

बता दें कि साल 2013 में आई ये फिल्म 158 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 2564 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं एनाबेले को बनाने में 52 करोड़ में 2061 करोड़ कूटे थे. ‘द कॉन्जुरिंग 2’ 320 करोड़ में बनी और फिल्म ने वर्ल्डवाइड2,575 करोड़ का कलेक्शन किया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

आखिर क्यों बंद हो रहा है ‘द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स’? डायरेक्टर ने बताया सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी