Last Updated:
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह एक जांबाज समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने बहादुरी का पहला सबक अपनी मां मधु चोपड़ा से सीखा था. फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपने बचपन का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. प्रियंका ने याद किया कि कैसे उनकी मां एक बार दिल्ली में कैब ड्राइवर से भिड़ गई थीं. मधु चोपड़ा ने बिना डरे उसे सबक सिखाया, जो आज तक प्रियंका को याद है.

प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद बताया अपनी मां से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा.
नई दिल्ली. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में हैं, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में वह एक खूंखार समुद्री डाकू के रोल में हैं, जिसे ब्लडी मैरी कहा जाता है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया. प्रियंका ने बताया कि जब वह 11 साल की थीं, तब दिल्ली में एक टैक्सी ड्राइवर ने रास्ता भटकाने की कोशिश की थी. बेटी की सुरक्षा के लिए मधु ने असली ‘ब्लडी मैरी’ वाला अवतार धारण कर लिया और ड्राइवर की गर्दन दबोच ली थी. प्रियंका के मुताबिक, अपनी मां का ऐसा निडर रूप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.
प्रियंका चोपड़ा की मां ने ड्राइवर को जड़ दिया था तमाचा
किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ, प्रिंयका की मां मधु चोपड़ा ने ड्राइवर को एक जोरदार तमाचा भी जड़ दिया और उसे गाड़ी वापस मेन रोड पर ले जाने के लिए मजबूर कर दिया. प्रियंका बताती हैं, ‘मां ने उससे साफ कह दिया कि मैं अपनी जवान बेटी के साथ हूं. मैंने अपनी मां का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था. उस घटना के बाद तो अगले चार महीनों तक मेरी हिम्मत ही नहीं हुई कि मैं उनसे किसी भी बात पर बहस कर सकूं. प्रियंका ने आगे बताया, ‘मुझे नहीं पता कि अगर मां अकेली होतीं तो भी क्या वो ऐसा ही करतीं? चूंकि मैं उनके साथ थी, इसलिए वो डर गई थीं. जब हम होटल वापस पहुंचे तो वो बुरी तरह कांप रही थीं.’
प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है द ब्लफ मूवी
गौरतलब है कि फिल्म द ब्लफ में प्रियंका चोपड़ा ने ‘एर्सल बॉडेन’ नाम की एक पूर्व समुद्री डाकू का रोल निभाया है. फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19वीं सदी के कैरेबियन बैकड्रॉप पर आधारित है. फिल्म की कहानी प्रियंका के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए अपने खतरनाक अतीत का सामना करती है. फिल्म में उनके साथ कार्ल अर्बन और इस्माइल क्रूज जैसे सितारे भी नजर आएंगे. यह फिल्म 20 फरवरी से प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
February 20, 2026, 09:21 IST





