Last Updated:
बॉलीवुड में कई ऐसी प्रेम कहानियां हैं जो अधूरी होकर भी काफी चर्चित हुईं. इन प्रेम कहानियों के नसीब में मुकम्मल होना नहीं था, लेकिन फिल्मी गलियारे हों या सोशल मीडिया हर जगह इनके बारे में चर्चा की जाती है. 22 साल…और पढ़ें
अभिषेक बच्चन ने सुपरस्टार एक्ट्रेस का दिल तोड़ दिया था. साल 2003 में अमिताभ बच्चन के 60वें बर्थडे पर बिग बी ने ऐलान किया था कि उनका परिवार कपूर खानदान के साथ रिश्ता जोड़ने जा रहा है. उनके लाडले अभिषेक बच्चन की रणधीर कपूर और बबिता की बेटी करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी है. इस ऐलान के बाद अमिताभ बच्चन के जन्मदिन का जश्न दो गुना हो गया था. फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी, लेकिन ये खुशियां ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं थीं. एक साल के अंदर की कपल का रिश्ता टूट गया था.
रिश्ता टूटने से सदमे में थीं करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
करिश्मा ने ब्रेकअप पर तोड़ी थी चुप्पी
साल 2003 में रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने अपने हार्ट ब्रेक पर पहली बार खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘यह जानबूझकर किया गया था. मैं अपने आप में सिमट गई थी. मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. मैं अपने दुख को सार्वजनिक करने के लिए तैयार नहीं थी. मैंने गरिमापूर्ण चुप्पी चुनी क्योंकि मैं ऐसी ही व्यक्ति हूं. मैं हमेशा से कम बोलने वाली महिला रही हूं’.
करिश्मा कपूर ने 22 साल पहले बयां किया था दर्द
एक्ट्रेस की बातों में उनका दर्द साफ झलक रहा था कि वो अभिषेक बच्चन से रिश्ता टूटने के बाद पूरी तरह तबाह हो गई थीं. हालांकि अपने परिवार और बहन करीना की मदद से वो इस सदमे से बाहर निकलने में सफल रहीं. एक्ट्रेस ने जिंदगी में आगे बढ़ते हुए दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. वहीं अभिषेक को ऐश्वर्या के रूप में दोबारा प्यार नसीब हुआ.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 01, 2025, 12:02 IST





