खेल » कितने बड़े हो गए समायरा-कियान? पापा की प्रॉपर्टी को लेकर आए लाइमलाइट में, क्या करते हैं करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे

कितने बड़े हो गए समायरा-कियान? पापा की प्रॉपर्टी को लेकर आए लाइमलाइट में, क्या करते हैं करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे कैमरों से बचकर रहना पसंद करते हैं. लेकिन पिता संजय कपूर के निधन के करीब 3 महीने बाद समायरा और कियान सुर्खियों में छाए हुए हैं. दोनों क्या करते हैं चलिए बताते हैं.

कितने बड़े हो गए समायरा-कियान? क्या करते हैं करिश्मा कपूर के दोनों बच्चेसंजय कपूर-करिश्मा कपूर के बच्चे सुर्खियों में हैं.

पिता के साथ समायरा और कियान का था खास बॉन्ड

समायरा और कियान दोनों पिछले 9 सालों से अपनी मां के साथ रह रहे हैं. लेकिन दोनों का रिश्ता अपने पिता संजय कपूर के साथ भी बेहद खास था. अक्सर वह अपने पापा के साथ ट्रिप्स और लंच या डिनर डेट पर जाया करते थे. पिता की अंतिम यात्रा के दौरान दोनों बेहद भावुक थे.

20 साल की हुईं समायरा, 7 समंदर पार करती हैं ये काम

करिश्मा और संजय की पहली संतान समायरा कपूर हैं. 11 मार्च 2005 में उनका जन्म हुआ. इस साल वो 20 साल की पूरी हो गई हैं. समायरा पढ़ने लिखने में काफी तेज रहीं. अब वह अमेरिका के मैसाचुसेट्स में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट डिग्री कर रही हैं. वह बॉलीवुड में एंट्री की बजाय शिक्षा पर फोकस कर रही हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल से पता चलता है कि वह इंटरनेशनल रिलेशंस या बिजनेस में रुचि रखती हैं.

Karisma Kapoor, Karisma Kapoor Net Worth, Sunjay Kapur, Sunjay Kapur wealth dispute, Karisma Kapoor children estate case, Sunjay kapur kids samaira and kiaan, Pushpanjali Farms legal battle, Delhi High Court real estate dispute, Sunjay Kapur family court case, संजय कपूर, करिश्मा कपूर, बिजनेसमैन संजय कपूर, करिश्मा कपूर के बच्चे, कितने करोड़ का मालकिन हैं लोलो
संजय ऑटो पार्ट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिनकी संपत्ति 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. उनकी मौत के बाद परिवार में संपत्ति के विवाद की आग भड़का दी. करिश्मा के बच्चों कियान और समायरा ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

क्या करते हैं कियान

वहीं, समायरा कपूर के जन्म के 5 साल के बाद करिश्मा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसको कियान नाम दिया गया. कियान अभी मुंबई में हैं और एक नामी स्कूल में पढ़ रहे हैं. वह थोड़े शर्मीले बच्चों में आते हैं, जो पैपराजी से दूर रहता है. वह अपनी मां के साथ अक्सर फैमिली आउटिंग्स पर नजर आता हैं. कियान 15 साल के हो चुके हैं

सौतेली मां के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समायरा-कियान

अब पिता संजय कपूर के निधन के बाद ये दोनों बच्चे उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं. संजय की जून 2025 में अचानक मौत के बाद, उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर आरोप है कि उन्होंने वसीयत में हेराफेरी की और सारी पर्सनल एसेट्स अपने नाम कर लीं. वसीयत 21 मार्च 2024 की है, जिसकी सत्यता पर समायरा और कियान ने सवाल उठाए हैं. वे दावा कर रहे हैं कि उन्हें पिता की संपत्ति में एक-पांचवां हिस्सा मिलना चाहिए, जिसमें कंपनी शेयर्स, प्रॉपर्टी और निवेश शामिल हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

कितने बड़े हो गए समायरा-कियान? क्या करते हैं करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी