विदेश » कार दौड़ाई, बैरियर तोड़े और भाग निकला हंगरी… फिल्मी अंदाज में फरार हुआ यूक्रेनी सैनिक

कार दौड़ाई, बैरियर तोड़े और भाग निकला हंगरी… फिल्मी अंदाज में फरार हुआ यूक्रेनी सैनिक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Ukraine: यूक्रेन के एक सैनिक ने अपनी कार से दो बैरियर तोड़ते हुए हंगरी की सीमा पार कर ली. वह पेशे से वकील है और जून में भर्ती हुआ था. भागते समय उसने एक बॉर्डर गार्ड को घायल कर दिया.

ख़बरें फटाफट

कार दौड़ाई, बैरियर तोड़े, भाग निकला हंगरी…फिल्मी अंदाज में यूक्रेनी सैनिक फरारबॉर्डर पर लगे गार्ड गेट को तोड़कर भाग निकला यूक्रेनी सैनिक.

यूक्रेन और हंगरी की सीमा पर एक फिल्म जैसी घटना हुई. एक यूक्रेनी सैनिक अपनी कार से बैरियर तोड़ते हुए सीधे हंगरी में घुस गया. इस दौरान उसने बॉर्डर गार्ड को भी टक्कर मार दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

यह मामला यूक्रेन के ज़कारपातिया इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सैनिक ने अपनी कार से एक नहीं बल्कि दो बैरियर तोड़ दिए. वह तेज रफ्तार में कार चलाते हुए SZZ चेकपोस्ट पार कर गया और हंगरी की सीमा में दाखिल हो गया.

जून में हुई थी सेना में भर्ती
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भागने वाला सैनिक पेशे से वकील है. उसका घर यूक्रेन के बेरेहोवे जिले में है. जून 2025 में उसे सेना में भर्ती किया गया था. हालांकि, उसने अचानक सीमा पार करने जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

बॉर्डर गार्ड को लगी चोट, हालत स्थिर
सैनिक जब अपनी कार लेकर सीमा तोड़ रहा था, तब उसने वहां तैनात एक बॉर्डर गार्ड को टक्कर मार दी. घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर है.

जांच में जुटी यूक्रेनी एजेंसियां
इस पूरी घटना के बाद यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि सैनिक ने यह कदम खुद से उठाया या इसके पीछे किसी और की साजिश है. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं. किसी का कहना है कि शायद वह सैनिक युद्ध की स्थिति से परेशान था, तो कोई इसे डर और थकान का नतीजा मान रहा है. वजह जो भी हो, लेकिन इस “फिल्मी फरारी” ने अब पूरे इलाके में सुर्खियां बटोर ली हैं

homeworld

कार दौड़ाई, बैरियर तोड़े, भाग निकला हंगरी…फिल्मी अंदाज में यूक्रेनी सैनिक फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी