खेल » कानूनी पचड़े में फंसी Jolly LLB 3, कोर्ट से अक्षय कुमार-अरशद वारसी को नोटिस, 28 सितंबर को होना होगा पेश

कानूनी पचड़े में फंसी Jolly LLB 3, कोर्ट से अक्षय कुमार-अरशद वारसी को नोटिस, 28 सितंबर को होना होगा पेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

जॉली एलएलबी की तीसरे सीक्वल में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरेशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे प्रभावशाली एक्टर्स की टोली नजर आने वाली है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है.

कानूनी पचड़े में फंसी Jolly LLB 3, कोर्ट से अक्षय कुमार-अरशद वारसी को नोटिसजॉली एलएलबी 3 का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गई है. पुणे की एक अदालत ने फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है. वकील वाजिद खान बिदकर की याचिका पर यह कार्रवाई हुई है. उनका आरोप है कि फिल्म में कोर्ट की कार्यवाही और न्यायपालिका को मजाक का पात्र बनाया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिका में कहा गया है कि फिल्म में वकीलों और जजों को जिस तरह पेश किया गया है, वह अपमानजनक है. शिकायतकर्ता ने खासतौर पर एक सीन पर आपत्ति जताई है, जिसमें जजों को ‘मामू’ कहकर संबोधित किया गया है. कोर्ट ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अक्षय और अरशद को 28 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं.

पहले भी हो चुका है विरोध

यह पहली बार नहीं है जब ‘जॉली एलएलबी 3’ विवादों में आई हो. मई 2024 में भी अजमेर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान ने फिल्म के मेकर्स पर केस किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि यह फिल्म न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और वकीलों-जजों को हास्यास्पद ढंग से दिखाती है. चंद्रभान ने यहां तक मांग की थी कि फिल्म की शूटिंग रोकी जाए.

उन्होंने कहा था, ‘पहले और दूसरे पार्ट को देखकर साफ लगता है कि मेकर्स संविधान की न्यायपालिका की गरिमा का सम्मान नहीं करते. अजमेर और आसपास के इलाकों में शूटिंग के दौरान भी कलाकारों का रवैया गंभीर नहीं दिखता.’

‘जॉली एलएलबी’ का सफर

फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, जिसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2017 में इसका सीक्वल आया, जिसमें अरशद की जगह अक्षय कुमार लीड में नजर आए और उनके साथ हुमा कुरैशी थीं.

अब तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं. इस बार कास्ट में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव भी शामिल हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

कानूनी पचड़े में फंसी Jolly LLB 3, कोर्ट से अक्षय कुमार-अरशद वारसी को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी