खेल » कानपुर या मेरठ? ‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च पर छिड़ी मजेदार बहस, अक्षय-अरशद की नोंक-झोक ने जीता दिल

कानपुर या मेरठ? ‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च पर छिड़ी मजेदार बहस, अक्षय-अरशद की नोंक-झोक ने जीता दिल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अक्षय कुमार और अरशद वारसी जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर लॉन्च को लेकर बहस करते नजर आए. मेकर्स ने उनकी बहस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सौरभ शुक्ला का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है. फिल्म को सुभाष कपूर ने निर्देश…और पढ़ें

कानपुर या मेरठ? 'जॉली एलएलबी 3' के ट्रेलर लॉन्च पर छिड़ी मजेदार बहसफिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी.
नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर दर्शक खासे रोमांचित हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपनी यादगार भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो जॉली एलएलबी ‘ब्रांड’ की खास पहचान बन चुकी है. ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने एक दिलचस्प तरीका अपनाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. उन्होंने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें यह तय करने की बहस चल रही है कि ट्रेलर कहां लॉन्च होगा… कानपुर में या मेरठ में. इस बहस का तरीका कुछ ऐसा है कि दोनों शहरों की खूबियां और स्वाद वीडियो में बड़े ही मजेदार अंदाज में पेश किए गए हैं.

वीडियो में अक्षय कुमार कानपुर की तारीफ करते हुए कहते हैं कि कानपुर के ठग्गु के लड्डू, बदनाम कुल्फी, लुच्ची सब्जी, सुल्तानी दाल, मट्ठा, चाट और इमरती जैसे स्वाद चखने का मजा कानपुर में ही आता है. वह बताते हैं कि अगर आपको ये स्वाद लेना है तो ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर कानपुर में लॉन्च होना चाहिए. वहीं दूसरी ओर, अरशद वारसी मेरठ के पक्ष में खड़े हैं और जोर देते हैं कि ट्रेलर मेरठ में लॉन्च होना चाहिए. दोनों की इस बहस को देखने में दर्शकों को काफी मजा आ रहा है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी