खेल » कांतारा चैप्टर 1: दिलजीत दोसांझ की आवाज, 2 अक्टूबर को रिलीज

कांतारा चैप्टर 1: दिलजीत दोसांझ की आवाज, 2 अक्टूबर को रिलीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिलजीत दोसांझ ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए गाना रिकॉर्ड किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म 2 अक्टूबर को कई भाषाओं में रिलीज होगी.

‘बड़े भाई’ ऋषभ शेट्टी की फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ ने गाया गानादिलजीत दोसांझ ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए गाना गाया है.
नई दिल्ली. दिलजीत दोसांझ आज भारत के सबसे लोकप्रिय सिंगर में से एक हैं. वो लगातार एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाए जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए अपनी आवाज देकर एक और उपलब्धि हासिल की है. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए गामा रिकॉर्ड करने की अपनी म्यूजिकल जर्नी शेयर की. उन्होंने इस आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनने की अपनी जर्नी शेयर की.

ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की जर्नी का हिस्सा बनने की खुशी जाहिर करते हुए दिलजीत दोसांझ कहते हैं कि ऋषभ उनके बड़े भाई जैसे हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए गाना रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बड़े भाई ऋषभ शेट्टी को सलाम.. जिन्होंने ‘कांतारा’ जैसा मास्टरपीस बनाया. इस फिल्म से मेरा व्यक्तिगत संबंध है जिसे मैं बता नहीं सकता.. लेकिन मुझे याद है जब मैं थिएटर में इसे देख रहा था.. अंत में जब गाना ‘वराहा रूपम’ बजा तो मैं खुशी से रो पड़ा…. अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को आ रही है. थिएटर में इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता सर आपका बहुत धन्यवाद.. मैंने आपसे कल बहुत कुछ सीखा.’

ऋषभ शेट्टी की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से है इंतजार

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म और सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज है. फिल्म की झलक और पोस्टर पहले ही जारी हो चुके हैं, जिससे फिल्म के प्रति उत्साह चरम पर है. कहानी से लेकर पैमाने तक, यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित करने के लिए तैयार है. क्रिएटिव टीम में संगीत निर्देशक बी. अजनिश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप, और प्रोडक्शन डिजाइनर विनेथ बंगलान शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म की शक्तिशाली दृश्य और भावनात्मक कथा को आकार दिया है.

फिल्म के लिए बसाया गया पूरा शहर

होम्बले फिल्म्स अपनी नई फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को बहुत ही खास बनाने जा रही है. इसमें एक बड़ा युद्ध का सीन शूट किया गया है, जिसे भारतीय फिल्मों के सबसे बड़े सीन में से एक माना जा रहा है. इस सीन के लिए देश-विदेश के एक्सपर्ट्स की मदद ली गई. इसमें 500 से ज्यादा फाइटर और करीब 3,000 लोग शामिल हुए. इसके लिए 25 एकड़ की जमीन पर पूरा शहर जैसा सेट बनाया गया और करीब डेढ़ महीने यानी 45-50 दिन तक शूटिंग चली. इतना बड़ा और शानदार सीन भारतीय सिनेमा में बहुत कम देखने को मिलता है. इस वजह से फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों में बहुत उत्साह है और माना जा रहा है कि यह सीन लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ वर्ल्डवाइड 2 अक्टूबर को रिलीज होगी, जो कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी में लॉन्च होगी, जिससे यह विभिन्न भाषाओं के दर्शकों तक पहुंचेगी जबकि इसकी सांस्कृतिक जड़ों में गहराई से जुड़ी रहेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘बड़े भाई’ ऋषभ शेट्टी की फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ ने गाया गाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी