खेल » ‘कल्कि’ के सीक्वल से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने इशारों में बता दी सच्चाई, बोलीं- ‘किसके साथ काम कर रहे है’

‘कल्कि’ के सीक्वल से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने इशारों में बता दी सच्चाई, बोलीं- ‘किसके साथ काम कर रहे है’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि एडी 2898’ सीक्वल में नहीं होंगी, वैजयंती मूवीज ने पुष्टि की. वह फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.

'कल्कि' के सीक्वल से बाहर होने पर दीपिका पादुकोण ने इशारों में बता दी सच्चाईदीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि एडी 2898’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. पहले भाग की सफलता के बाद यह फिल्म काफी चर्चा में है, लेकिन अब इसके दूसरे भाग में दीपिका नजर नहीं आएंगी. इस खबर की पुष्टि फिल्म के निर्माताओं ने खुद की है.

फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा, “कल्कि एडी 2898 जैसी फिल्म को पूरे समर्पण की जरूरत होती है. लंबे समय तक साथ काम करने के बावजूद, इस बार हमारे और दीपिका के बीच साझेदारी नहीं बन पाई. इसलिए यह फैसला लेना पड़ा. हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”

कल्कि 2 से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण
हालांकि, फैंस इस फैसले के पीछे की असली वजह पर अटकलें लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण अपनी अन्य फिल्मों और ब्रांड कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं, जिस कारण वह ‘कल्कि’ सीक्वल को समय नहीं दे पा रही हैं.

अब मारा ताना
मेकर्स के इस फैसले के बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा, “फिल्म की सफलता से ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप किन लोगों के साथ काम कर रहे हैं.”

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी