खेल » करिश्मा के बच्चे वसीयत के हकदार नहीं… कोर्ट ने 30,000 Cr की संपत्ति का मांगा हिसाब, संजय की पत्नी का पहली सफाई

करिश्मा के बच्चे वसीयत के हकदार नहीं… कोर्ट ने 30,000 Cr की संपत्ति का मांगा हिसाब, संजय की पत्नी का पहली सफाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की संपत्ति विवाद में प्रिया कपूर को दो हफ्ते में सूची देने का आदेश दिया है. करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत में जालसाजी का आरोप लगाया है.

करिश्मा के बच्चे हकदार नहीं... कोर्ट ने 30,000 Cr की संपत्ति का मांगा हिसाबसमायरा-कियान ने पिता की 30, 000 करोड़ की संपत्ति में हिस्से की मांग की है.
नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने नामी बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति विवाद मामले में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को दो हफ्तों के भीतर उनकी संपत्तियों की विस्तृत सूची दाखिल करने का निर्देश दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर वाद को दर्ज कर लिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई है. संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर उनकी एक्स पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने अपनी सौतेली मां और संजय कपूर की तीसरी प्रिया कपूर पर वसीयत में जालसाजी का आरोप लगाया है.

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्हें सूचित किया गया कि वे संजय कपूर की वसीयत के लाभार्थी नहीं हैं. उन्होंने 21 मार्च 2025 की वसीयत को फर्जी और संदिग्ध बताते हुए इसे चुनौती दी है. समायरा और कियान का कहना है कि उनके पिता ने कभी वसीयत का जिक्र नहीं किया और प्रिया कपूर ने सात हफ्तों तक इसकी जानकारी छुपाई.

9 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

याचिका में यह भी मांग की गई है कि विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज किया जाए. कोर्ट ने अब दो हफ्तों में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी. प्रिया कपूर ने अदालत को बताया है . करिश्मा के बच्चों को पहले ही ट्रस्ट से 1900 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं

संजय कपूर के मौत के बाज अचानक किया वसीयत का जिक्र

करिश्मा कपूर के बच्चों का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कोर्ट में बताया कि दिवंगत संजय कपूर की मौत के बाद बच्चों को बताया गया कि कोई वसीयत नहीं है, लेकिन बाद में एक मीटिंग में अचानक वसीयत का जिक्र किया गया, जिससे संदेह पैदा हुआ. वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि जब करिश्मा कपूर की ओर से वसीयत की प्रति मांगी गई तो कहा गया कि पहले उन्हें एक एनडीए (गोपनीयता समझौता) पर दस्तखत करने होंगे. ये सुनने के बाद कोर्ट ने वसीयत की प्रति पेश करने को कहा है.

करिश्मा कपूर और बच्चों को नहीं बताया गया लाभार्थी

वसीयत को पूरी करने वाली श्रद्धा सूरी के मुताबिक, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे इस वसीयत में लाभार्थी नहीं हैं. प्रिया कपूर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने बताया कि करीब 1900 करोड़ रुपए की संपत्ति पहले ही ट्रस्ट के माध्यम से बच्चों को ट्रांसफर की जा चुकी है और वे ट्रस्ट के तहत लाभार्थी हैं.

कोर्ट ने मांगा ब्योरा

कोर्ट ने प्रिया कपूर से संपत्ति का पूरा ब्योरा मांगा है ताकि वसीयत की सत्यता और संपत्ति के बंटवारे की स्थिति स्पष्ट हो सके. यह मामला बॉलीवुड और बिजनेस जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पोलो खेलते हुए हुआ था निधन

आपको बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है. समायरा और कियान ने दावा किया है कि उनके पिता ने हमेशा उनकी आर्थिक सुरक्षा का भरोसा दिलाया था.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

करिश्मा के बच्चे हकदार नहीं… कोर्ट ने 30,000 Cr की संपत्ति का मांगा हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी