Last Updated:
मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक पुराने चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है और फिलहाल वो तिहाड़ जेल में हैं. इस मुसीबत की घड़ी में प्रियदर्शन खुलकर उनका सपोर्ट किया है. प्रियदर्शन ने कहा कि राजपाल दिल के बहुत साफ इंसान हैं, लेकिन कम पढ़े-लिखे होने की वजह से वो इस कानूनी पचड़े और वित्तीय हेरफेर को समझ नहीं पाए और उनसे यह बड़ी चूक हो गई.

प्रियदर्शन ने अपनी अगली फिल्म में बढ़वाई राजपाल यादव की फीस.
नई दिल्ली. बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. इस बुरे वक्त में कई सितारों ने उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. राजपाल कई सुपरहिट फिल्मों में प्रियदर्शन के साथ काम कर चुके हैं. अब कॉमेडियन के जेल जाने के मामले में डायरेक्टर ने रिएक्ट किया है. एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि जब राजपाल आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, तब उन्होंने जानबूझकर उनकी फीस बढ़ा दी थी ताकि उन्हें मदद मिल सके.
प्रियदर्शन ने बढ़वा दी राजपाल यादव की फीस
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव का बचाव करते हुए बड़े ही कहा, ‘मैं उन्हें 20 सालों से ज्यादा समय से जानता हूं. फिल्म जंगल में उनकी परफॉरमेंस देखकर मैं दंग रह गया था. हमने साथ में मालामाल वीकली से शुरुआत की और उसके बाद तो वो मेरी लगभग हर फिल्म का हिस्सा रहे. सच कहूं तो उनकी मौजूदा हालत को देखते हुए मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स से साफ कह दिया है कि राजपाल को उनकी तय फीस से भी ज्यादा पैसे दिए जाए. हम सब मिलकर उन्हें इस दलदल से बाहर निकालना चाहते हैं और खुशी की बात है कि प्रोड्यूसर्स भी मान गए हैं. इस फिल्म में राजपाल एक विलेन के रोल में नजर आएंगे.
कम पढ़े-लिखे होने की वजह से गलती कर बैठे राजपाल
प्रियदर्शन ने आगे बताया, ‘मुझे उनकी परेशानियों का अंदाजा था, इसीलिए मैं उन्हें लगातार अपनी फिल्मों और विज्ञापनों में काम दिलवाता रहा. बेचारे राजपाल दिल के बहुत साफ हैं, लेकिन कम पढ़े-लिखे होने की वजह से उनसे ये बड़ी चूक हो गई. वो बस गलत चक्करों में फंस गए.’
जानिए क्या है पूरा मामला
चेक बाउंस के एक पुराने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद राजपाल यादव फिलहाल 6 महीने की जेल की सजा काट रहे हैं. उन्होंने 5 फरवरी को तिहार जेल में सरेंडर किया था. अब सबकी नजरें 16 फरवरी 2026 को होने वाली उनकी जमानत याचिका की सुनवाई पर टिकी हैं. मुसीबत की इस घड़ी में बॉलीवुड के बड़े सितारे राजपाल के पीछे ढाल बनकर खड़े हो गए हैं. सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और सोनू सूद जैसे कलाकारों ने आगे बढ़कर उनकी मदद का हाथ थामाया है. हाल ही में राजपाल की पत्नी राधा ने भी सबका शुक्रिया अदा किया.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
February 14, 2026, 12:47 IST





