मनोरंजन » ‘कमीने’ से ‘ओ रोमियो’ तक, शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज संग कीं 4 फिल्में, जानें बॉक्स ऑफिस पर कमाई का लेखा-जोखा

‘कमीने’ से ‘ओ रोमियो’ तक, शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज संग कीं 4 फिल्में, जानें बॉक्स ऑफिस पर कमाई का लेखा-जोखा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

निर्देशक विशाल भारद्वाज और स्टार शाहिद कपूर की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो कुछ हटकर देखने को मिलता है. ‘कमीने’ से शुरू हुआ यह सफर ‘हैदर’ जैसी कालजयी फिल्म से होते हुए अब ‘ओ रोमियो’ तक पहुंच चुका है. इस जोड़ी ने न केवल शाहिद को ‘चॉकलेट बॉय’ की छवि से बाहर निकाला, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी एक अलग साख बनाई है. जहां ‘हैदर’ ने नेशनल अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रचा, वहीं अब ‘ओ रोमियो’ ने इनकी जोड़ी को सबसे बड़ी ओपनिंग दिलाकर फिर से चर्चा में ला दिया है. आइए, इनके इस दिलचस्प बॉक्स ऑफिस सफर पर एक नजर डालते हैं.

shahid kapoor, vishal bharadwaj, shahid kapoor vishal bharadwaj movies, shahid kapoor vishal bharadwaj films box office collection, kaminey, haider, शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज, कमीने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हैदर बॉक्स ऑफिस, ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली. शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज जब-जब साथ आते हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ न कुछ बड़ा जरूर हुआ है. यह सिलसिला 2009 में आई ‘कमीने’ से शुरू हुआ था, जिसने शाहिद को एक चॉकलेटी हीरो के टैग से बाहर निकालकर एक पावरफुल एक्टर के रूप में खड़ा कर दिया. इस सफर में जहां ‘हैदर’ जैसी फिल्म ने अपनी कलाकारी से नेशनल अवॉर्ड्स बटोरकर इतिहास रचा, वहीं ‘रंगून’ जैसी फिल्म ने इस जोड़ी को असफलता का कड़वा स्वाद भी चखाया. अब ‘ओ रोमियो’ की रिलीज के साथ यह चर्चा फिर से गर्म है कि विशाल के निर्देशन ने शाहिद के फिल्मी ग्राफ को कितनी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. यहां पर देखिए पूरा लेखा-जोखा.

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी पहली बार 2009 में फिल्म कमीने के लिए साथ आई और आते ही पर्दे पर छा गई. करीब 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 71 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. फिल्म पहले ही दिन 4.21 करोड़ बटोर लिए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़े.

shahid kapoor, vishal bharadwaj, shahid kapoor vishal bharadwaj movies, shahid kapoor vishal bharadwaj films box office collection, kaminey, haider, शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज, कमीने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हैदर बॉक्स ऑफिस, ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म कमीने ने यह साबित कर दिया कि शाहिद कपूर सिर्फ चॉकलेट बॉय ही नहीं, बल्कि संजीदा और चुनौतीपूर्ण किरदार भी बखूबी निभा सकते हैं. इस फिल्म ने शाहिद के करियर को पूरी तरह से एक नई दिशा दी. उनके गुड्डू और चार्ली के जुड़वां किरदारों ने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया. यहीं से शाहिद कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल एक्टर्स में होने लगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2014 में यह जोड़ी शेक्सपियर के नाटक ‘हैमलेट’ पर आधारित फिल्म हैदर के लिए दोबारा साथ आई. 45 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म का मुकाबला गांधी जयंती के बड़े वीकेंड पर ऋतिक रोशन की ‘बैंग बैंग’ जैसी मेगा एक्शन फिल्म से था. इसके बावजूद, ‘हैदर’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 80 करोड़ की जबरदस्त कमाई की.

shahid kapoor, vishal bharadwaj, shahid kapoor vishal bharadwaj movies, shahid kapoor vishal bharadwaj films box office collection, kaminey, haider, शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज, कमीने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हैदर बॉक्स ऑफिस, ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म हैदर की शुरुआत 6.14 करोड़ से हुई थी, लेकिन बेहतरीन रिव्यूज और दर्शकों की तारीफों के दम पर इसकी कमाई बढ़ती गई. हालांकि फिल्म का विषय थोड़ा विवादों में भी रहा, लेकिन इसकी क्रिएटिव कहानी के सामने सब फीका पड़ गया. नतीजा यह रहा कि फिल्म न सिर्फ हिट साबित हुई, बल्कि इसने 5 नेशनल अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया. आज भी इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है.

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की हिट जोड़ी को पहला बड़ा झटका 2017 में ‘रंगून’ के साथ लगा. दूसरे विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म उस समय इस जोड़ी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट थी, जिसका बजट करीब 60 करोड़ था. भारी-भरकम लागत और बड़े स्केल के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई और दुनियाभर में केवल 39.80 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई.

shahid kapoor, vishal bharadwaj, shahid kapoor vishal bharadwaj movies, shahid kapoor vishal bharadwaj films box office collection, kaminey, haider, शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज, कमीने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हैदर बॉक्स ऑफिस, ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों से सजी होने के बावजूद ‘रंगून’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. फिल्म की ओपनिंग तो 5.05 करोड़ की रही, लेकिन खराब रिव्यू और कमजोर कहानी की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. बेहतरीन प्रोडक्शन वैल्यू और शानदार सिनेमैटोग्राफी भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा सकी और यह एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई.

shahid kapoor, vishal bharadwaj, shahid kapoor vishal bharadwaj movies, shahid kapoor vishal bharadwaj films box office collection, kaminey, haider, शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज, कमीने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हैदर बॉक्स ऑफिस, ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

लंबे इंतजार के बाद अब यह जोड़ी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ वापस लौटी है. दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है. यह शाहिद और विशाल के साथ में किए गए काम की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. शुरुआती रुझानों को देखकर लग रहा है कि दर्शकों ने इस जोड़ी को फिर से अपना लिया है.

shahid kapoor, vishal bharadwaj, shahid kapoor vishal bharadwaj movies, shahid kapoor vishal bharadwaj films box office collection, kaminey, haider, शाहिद कपूर, विशाल भारद्वाज, कमीने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, हैदर बॉक्स ऑफिस, ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘कमीने’ और ‘हैदर’ आज शाहिद और विशाल के सबसे सफल प्रोजेक्ट्स माने जाते हैं. इन दोनों फिल्मों ने न केवल अपनी लागत से दोगुनी कमाई की, बल्कि सैटेलाइट राइट्स और ओटीटी के जरिए भी मोटा मुनाफा कमाया. ये फिल्में न सिर्फ पैसे कमाने में आगे रहीं, बल्कि इन्होंने शाहिद कपूर को एक सीरियल एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में मजबूती से स्थापित कर दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी