Last Updated:
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भले ही फ्लॉप फिल्म से डेब्यू किया हो, लेकिन पहचान उन्हें हिट फिल्म जैसी ही मिली है. खासतौर पर उनका एक गाना तो लोगों के दिलों में बस गया है. 80 करोड़ की फिल्म ने कमाई भले ही 7 कर…और पढ़ें
एक्ट्रेस ने आते ही मचा दिया धमाल नई दिल्ली. रवीना टंडन की लाडली राशा ने फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया. फिल्म में उनके काम को लोगों ने पसंद किया. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई. फिल्म का एक गाना ऊई अम्मा… ने तो धमाल ही मचा दिया था.
बॉलीवुड में राशा थड़ानी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. डेब्यू फिल्म आजाद में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन संग वह रोमांस करती नजर आई थीं. लेकिन ये जोड़ी फैंस का दिल नहीं जीत पाई.
बजट 80 करोड़, कमाई 7 करोड़
फिल्म का गाना ऊई अम्मा… इतना वायरल हुआ कि गाने ने रातोंरात राशा को स्टार बना दिया. इस गाने में राशा का डांस देखकर माधुरी भी उनकी मुरीद हो गई थीं. ऊई अम्मा’ है. ये गाना आज भी पार्टीज में जब तक नहीं चलता महफिल में मजा नहीं आता.अभिषेक कपूर के डायरेक्ट कि ये एक पीरियड फिल्म है, जिसमें राशा और अमन के साथ अजय देवगन और डायना पेंटी भी नजर आई थीं. 80 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ 7 करोड़ कमाई कर पाई थी.
बता दें कि इस गाने में राशा ने अपने ठुमकों से लोगों को माधुरी की याद दिला दी.एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स ने तो उन्हें स्टार ही बना दिया. अब तक इस गाने को 39 करोड़ व्यूज (296 मिलियन व्यूज) मिल चुके हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 21, 2025, 05:01 IST





