खेल » कमल हासन को सुनाई स्क्रिप्ट, ऑफर किया विलेन का रोल, एक्टर ने डायरेक्टर के मुंह पर ठुकरा दी थी हिट फिल्म

कमल हासन को सुनाई स्क्रिप्ट, ऑफर किया विलेन का रोल, एक्टर ने डायरेक्टर के मुंह पर ठुकरा दी थी हिट फिल्म

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फराह खान ने अपने व्लॉग में बताया किया कि वह कमल हासन को ‘मैं हूं ना’ में विलेन के रोल में कास्ट करना चाहती थीं. लेकिन एक्टर ने उनके सामने ही ऑफर ठुकरा दिया था. फिर वो रोल सुनील शेट्टी ने निभाया था.

कमल हासन ने ठुकरा दिया था विलेन का रोल, बड़ी हिट हुई थी फिल्मफराह खान ने श्रुति हासन को सुनाया सालों पुराना किस्सा.
नई दिल्ली. कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ साल 2004 में रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था. उनके अलावा सुष्मिता सेन, जायद खान, अमृता राव और सुनील शेट्टी भी फिल्म का हिस्सा थे. थिएटर्स में रिलीज होने के बाद ‘मैं हूं ना’ बड़ी हिट साबित हुई थी. लेकिन क्या आपको पता है कि इस मूवी के लिए कमल हासन फर्स्ट चाइस थे. यह खुलासा फराह खान ने खुद अपने व्लॉग में किया है.

फराह खान हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग के लिए श्रुति हासन के मुंबई स्थित घर पहुंचीं. दोनों की बातचीत हंसी-ठिठोली और पुरानी यादों की मजेदार सैर में बदल गई. इस दौरान फराह ने बताया कि कैसे उन्होंने श्रुति के पिता और एक्टर कमल हासन से अपनी एक फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट एक बड़ा रोल ऑफर किया था, लेकिन कमल हासन ने उसे अपने अनोखे अंदाज में ठुकरा दिया.

हिट साबित हुई थी ‘मैं हूं ना’ फिल्म

‘मैं हूं ना’ से फराह खान ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 2004 में रिलीज हुई यह मूवी 25 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने दुनियाभर में 70.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ‘तुमसे मिलके’ और ‘मैं हूं ना’ जैसे गाने बहुत हिट हुए थे. फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुष्मिता सेन की केमस्ट्री बहुत पसंद की गई थी.

‘ठग लाइफ’ में दिखे कमल हासन

कमल हासन पिछली बार तमिल फिल्म ‘ठग लाइफ’ में दिखे थे. 37 साल बाद उन्होंने फिल्ममेकर मणिरत्नम के साथ दोबारा काम किया. इससे पहले दोनों ने साल 1987 की क्लासिक फिल्म ‘नायकन’ बनाई थी. हालांकि, ‘ठग लाइफ’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही और दुनियाभर में सिर्फ 97.25 करोड़ की कमाई कर पाई. अब कमल हासन फिल्म ‘इंडियन 3’ में नजर आएंगे. इसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है.

homeentertainment

कमल हासन ने ठुकरा दिया था विलेन का रोल, बड़ी हिट हुई थी फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी